फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बहन को युवक के साथ देखने पर किया था कत्ल

बहन को युवक के साथ देखने पर किया था कत्ल

Fri, 01 Dec 2017 02:38 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
बहन को युवक के साथ देखने पर किया था कत्ल
मेरठ। दो माह पूर्व हुए शायबा हत्याकांड का बृहस्पतिवार को मुंडाली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के आरोपी शायबा के दो भाई व चाचा थे। पुलिस ने एक आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेसवार्ता के दौरान आरोपी ने दावा किया कि बहन को दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ खेत में देखने पर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। जिसमें शायबा की हत्या करने के आरोपी भाई राकिब पुत्र मुनकाद निवासी गांव लोटी थाना मुंडाली को पेश किया। एसपी देहात ने बताया कि बीती दो अक्तूबर को राकिब ने अपनी शादीशुदा बहन शायबा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन अक्तूबर को शायबा का शव लोटी गांव के जंगल में मिला था।
विज्ञापन

ससुराल वालों पर लगाया था आरोप
राकिब के परिजनों ने आरोप लगाया था कि शायबा की शादी दस साल पहले नदीम निवासी गांव बाड़ली से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। दंपति में विवाद होने के चलते शायबा अपने मायके में रह रही थी। पति नदीम और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस कोर्ट में चल रहा है। परिजनों ने शायबा के ससुराल वालों पर हत्या का अंदेशा जताकर मुंडाली थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक कर रहे थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद राकिब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में राकिब ने अपनी बहन शायबा की हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में भाई और चाचा भी था
एसपी देहात के अनुसार आरोपी राकिब ने बताया कि शायबा की हत्या में उसका दूसरा भाई शाकिर और चाचा कलवा भी शामिल था। बहन की अवैध संबंध के शक में हत्या करना बताया। पुलिस ने फरार चाचा-भतीजे की तलाश की। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
घर से निकलने पर थी पाबंदी
एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक के मुताबिक आरोपी राकिब ने बताया कि परिजनों ने शायबा के घर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा रखी थी। दो अक्तूबर को शायबा खेत में धान काटने की बात कहकर घर से गई थी। उसको रोकने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं मानी।
सतीश से करना चाहती थी शादी
एसपी देहात के अनुसार शायबा का सतीश से प्रेम प्रसंग था। शायबा सतीश से शादी करना चाहती थी। लेकिन परिवार के लोग इसका विरोध करते थे। कई बार परिवार के लोगों ने शायबा को समझाया कि दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर बदनामी होगी। लेकिन शायबा शादी करने की जिद पर अड़ी थी। जिसके बाद दोनों भाईयों ने चाचा कलवा के साथ उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई थी।

ससुराल वालों को फंसाने का था प्लान
दो अक्तूबर की सुबह 10 बजे शायबा घर से खेत पर गई। तभी उसका चाचा कलवा और दोनों भाई राकिब व साकिर उसके पीछे-पीछे चल दिए। एक खेत के पास सतीश पहले से खड़ा था। शायबा और सतीश बात कर रहे थे। तभी पीछे से दोनों भाई और चाचा पहुंच गए थे। उन्हें देखकर सतीश तो वहां से भाग गया था। लेकिन इसी दौरान तीनों ने शायबा की खेत में धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शायबा के ससुराल वालों को फंसाने के लिए उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
खास बात
- तीन अक्तूबर को मुंडाली के जंगल में मिला था शायबा का शव
- एक भाई गिरफ्तार, आरोपी दूसरा भाई और चाचा नहीं चढ़े हत्थे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed