फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्रिकेट बैट पर कंपनी का लोगो लगाने पर छापेमारी

क्रिकेट बैट पर कंपनी का लोगो लगाने पर छापेमारी

Tue, 28 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट बैट पर कंपनी का लोगो लगाने पर छापेमारी
सूरजकुंड में दुकानों पर छापेमारी, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सूरजकुंड स्थित स्पोर्ट्स मार्केट में सोमवार को एमआरएफ कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ कई दुकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार दुकानों पर एमआरएफ का लोगोे लगाकर क्रिकेट बैट बेचे जा रहे थे।

छापेमारी के दौरान दुकानों से एमआरएफ का लोगो लगे दर्जन भर बैट बरामद किए गए। वहीं व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कंपनी के अधिकारियों और सिविल लाइन थाना पुलिस का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों में जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच पुलिस एक व्यापारी अनिल कुमार को थाने ले गई। जिसके बाद सूरजकुंड के स्पोर्ट्स व्यापारियों ने थाने पहुंचकर भी जमकर हंगामा किया। स्पोर्ट्स व्यापारी विपुल सिंघल ने बताया प्रतिष्ठान पर छोटे बच्चों के लिए बैट बेचे जाते हैं। जिस पर इस तरह की कार्रवाई करना उचित नहीं है। घंटो चले ड्रामे के बाद पुलिस ने व्यापारी को रात में थाने से ही जमानत दे दी। उधर, व्यापारियों का कहना है कि कंपनी के लोग हमेशा मार्केट में छापेमारी कर उन्हें परेशान करते हैं। इस दौरान सतीश चंद्र जैन, विकास गिरधर, परविंद्र त्यागी, विपुल सिंघल, अनुज सिंघल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खास बात
एमआरएफ कंपनी के अधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे
दुकानों पर एमआरएफ का लोगो लगाकर बैट बेचने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed