फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ी गांव में छात्रा से छेड़छाड़, बखेड़ा

लिसाड़ी गांव में छात्रा से छेड़छाड़, बखेड़ा

Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ी गांव में छात्रा से छेड़छाड़, बखेड़ा
मेरठ। लिसाड़ी गांव में मंगलवार शाम छात्रा से छेड़छाड़ करने पर बखेड़ा हो गया। लोगों ने बाइक सवार तीन युवकों की घेराबंदी कर ली। दो मनचलों को जमकर पीटा, जबकि तीसरा फरार हो गया। आरोप है कि युवक छात्रा को अगवा करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

छात्रा एक कालेज से एमए की पढ़ाई कर रही है। शाम के समय वह गांव में सब्जी खरीदने गई थी। इस बीच बाइक सवार तीन युवक स्टंट कर रहे थे। आरोपी युवकों ने कई बार स्टंट करते हुए बाइक दौड़ाई। इस बीच एक युवक ने छात्रा पर कमेंट करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया। इस दौरान बाइक स्लिप हो गई। दो युवक गिर पड़े जबकि तीसरा बाइक लेकर भाग निकला। दोनों युवकों को भीड़ ने दबोचकर धुन दिया। सूचना पर छात्रा और आरोपी युवकों के परिजन और पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। छात्रा के भाई ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार आरोपी युवक हिरासत में है। तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

हमें बुलाकर बहुत पीटा:
आरोपी दोनों युवक लिसाड़ी गांव के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि छात्रा के भाई ने उन्हें बुलाया था और छेड़छाड़ का आरोप लगाकर लोगों से पिटवाया। आरोपी युवकों के परिजनों ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- आसपास के लोगों ने दो युवकों को पीटकर पुलिस को सौंपा
- एक आरोपी बाइक लेकर भागा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed