{"_id":"59f641774f1c1b6e548b9a50","slug":"101509310839-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलो चरस के साथ तीन कश्मीरी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार किलो चरस के साथ तीन कश्मीरी गिरफ्तार
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार किलो चरस के साथ तीन कश्मीरी गिरफ्तार
कंकरखेड़ा/मेरठ। एसटीएफ व कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नटेशपुरम फ्लाईओवर के पास से चरस की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब चार किलो चरस बरामद हुई है। तीनों आरोपी जम्मू कश्मीर के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
एसटीएफ सीओ बृजेश कुमार सिंह के अनुसार उनकी टीम और कंकरखेड़ा पुलिस ने रविवार देर शाम घेराबंदी कर कंकरखेड़ा क्षेत्र में नटेशपुरम फ्लाईओवर के नीचे से अब्दुल रहमान पुत्र मौ. वागे, शेरबाज खां पुत्र हब्बीबुल्ला और मौ. यूसुफ खान पुत्र मीर अहमद निवासी शेखपुरा थाना अछबल जिला अनंतनाग जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 4 किलो 180 ग्राम चरस, 8 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, 4 वोटर आईडी कार्ड व नगदी बरामद की गई है। पुलिस तीनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
कंकरखेड़ा में ही देनी थी चरस
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक के अनुसार पकड़े गए आरोपी अब्दुल रहमान ने बताया कि वह कई वर्षों से चरस की तस्करी कर रहा है। जम्मू कश्मीर के लतीफ व गुलाम हसन नाम के व्यक्तियों से चरस लेकर दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता है। इस अवैध धंधे में उसके साथ शेरबाज और यूसुफ भी साथ रहते थे। जिनको एक चक्कर के वह 2500-2500 रुपये देता था। अब्दुल के अनुसार यह चरस उन्हें कंकरखेड़ा में एक बबलू नाम के दलाल को देनी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बबलू की तलाश की जा रही है।