फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिलेंडर से भरे ट्रक ने पुलिस की जीप में टक् कर मारी

सिलेंडर से भरे ट्रक ने पुलिस की जीप में टक् कर मारी

Sun, 27 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर से भरे ट्रक ने पुलिस की जीप में टक्
कर मारी
मेरठ/मोदीपुरम। एनएच-58 पर शनिवार देर रात सिलेंडर से भरे ट्रक ने दौराला थाने की जीप में टक्कर मार दी। जीप पलटने से उसमें सवार एसओ दौराला समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक ने ट्रक दौड़ा दिया। वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश हुई तो पुलिस ने ट्रक की घेराबंदी कर ली। करीब तीन किमी दूर ट्रक एक खेत में जाकर पलट गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेरठ से मुजफ्फरनगर की तरफ एलपीजी से भरा ट्रक जा रहा था। दौराला के पास ट्रक ने आगे जा रही पुलिस जीप में टक्कर मार दी। जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकराकर पलट गई। जिसमें सवार एसओ दौराला धर्मेेंद्र कुमार, चालक और दो सिपाही घायल हो गए। गनीमत रही कि पुलिस वालों को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस की जीप पलटने की सूचना पर खलबली मच गई।
विज्ञापन

दौराला थाने से पुलिस पहुंची और ट्रक का पीछा किया। चालक ने ट्रक सरधना गंगनगर की तरफ दौड़ा दिया। पुलिस को पीछा देखकर चालक हड़बड़ा गया और अलीपुर गांव के पास जंगल में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस देर रात तक क्रेन मंगाकर ट्रक को निकलवाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खंभे से टकराकर जीप पलटी, उसमें सवार एसओ दौराला समेत चार पुलिस कर्मी घायल
- चालक ट्रक लेकर भागा, करीब तीन किमी दूर खेत में पलटा, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed