फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब याकूब कुरैशी के बेटे ने बाजार में व्यापारी को पीटा

अब याकूब कुरैशी के बेटे ने बाजार में व्यापारी को पीटा

Sun, 06 Aug 2017 03:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
अब याकूब कुरैशी के बेटे ने बाजार में व्यापारी को पीटा
मेरठ। बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की हंटर वाली बेटी का मामला ठंडा हुआ नहीं कि शनिवार को बेटे फिरोज उर्फ भूरा ने बखेड़ा कर दिया। फिरोज ने कोतवाली बाजार में व्यापारियों से गालीगलौज की। इसका विरोध किया तो फिरोज व उसके दो प्राइवेट गनरों ने दुकान में घुसकर व्यापारी की पिटाई कर दी। हंगामा होने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार याकूब कुरैशी का छोटा बेटा फिरोज उर्फ भूरा अपने गनरों के साथ कार से सोहराब गेट-गोलाकुआं मार्ग से होते हुए शाम करीब सात बजे घर जा रहा था। एक दुकान के सामने 10-12 भैंसें जा रही थीं। जिसके चलते जाम लग रहा था। फिरोज ने गाड़ी से उतरकर भरे बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण की बात कहकर व्यापारियों से गालीगलौज कर दी। तभी पेंट व्यापारी विजय रस्तौगी ने दुकान से निकलकर गाली देने पर एतराज किया।
विज्ञापन

आरोप है कि फिरोज और उसके दोनों प्राइवेट गनरों ने व्यापारी विजय रस्तौगी से मारपीट कर रिवाल्वर तान दी। जिस पर बाजार में अफरातफरी मच गई। दहशत का माहौल बन गया। इससे पहले कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचती कि फिरोज अपने गनरों के साथ वहां से निकल गया। व्यापारियों ने याकूब कुरैशी के बेटे पर सरेआम गुंडागर्दी करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने व्यापारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, रिपोर्ट दर्ज
इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह के मुताबिक बाजार में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। व्यापारियों से मामले की जानकारी ली गई। पीड़ित व्यापारी नेता विजय रस्तौगी की तहरीर पर फिरोज व दोनों गनरों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने की धारा (452, 323, 504, 506 आईपीसी) में केस दर्ज कराया गया है।
आसमां के बाद अब भूरा की गुंडागर्दी
याकूब कुरैशी की बेटी आसमां ने कैंट स्थित एमपीजीएस में छात्राओं व शिक्षिकाओं पर हंटर चलाया था। इस मामले में सदर बाजार पुलिस ने स्कूल में गुंडागर्दी करने वाले पांच लोेगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि मुख्य आरोपी आसमां की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक लगी हुई है। अब याकूब के बेटे ने बाजार में व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटकर गुंडागर्दी की है।
फिरोज को गिरफ्तार करेगी पुलिस
बाजार के करीब एक दर्जन व्यापारी देर रात कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि याकूब के बेटे ने दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटा है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस जरूर करेगी। रविवार को पुलिस याकूब के घर पर दबिश देगी। फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
आमने-सामने
इंस्पेक्टर गिरफ्तारी करें : एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि याकूब कुरैशी के बेटे व उसके प्राइवेट गनर बाजार में गुंडागर्दी करेंगे और पुलिस उनको छोड़ देगी, ऐसा नहीं होगा। नामजद फिरोज गिरफ्तार किया जाएगा और उसके गनरों के हथियार भी चेक होंगे। इंस्पेक्टर से गिरफ्तारी करने को कहा है।

मामूली कहासुनी हुई : पूर्व मंत्री बसपा याकूब कुरैशी का कहना है कि मामूली कहासुनी हुई थी। मैंने भी बेटे फिरोज को डांटा है। जो व्यापारी है, उनसे भी हमारी पुरानी पहचान और मित्रता है। उनसे समझौता हो गया है।
खास बात
- प्राइवेट गनरों ने व्यापारी पर रिवाल्वर तानी, हड़कंप
- कोतवाली थाने में केस दर्ज, पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed