फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगी और मोदी पर टिप्पणी करने पर सपा पार्षद से हाथापाई

योगी और मोदी पर टिप्पणी करने पर सपा पार्षद से हाथापाई

Sun, 16 Jul 2017 01:38 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
योगी और मोदी पर टिप्पणी करने पर सपा पार्षद से हाथापाई
मेरठ। नौचंदी थाने में शनिवार शाम सपा पार्षद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने को लेकर बखेड़ा हो गया। जिसके बाद हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारी भिड़ गए और सपा पार्षद से हाथापाई कर दी। दोनों पक्षों में थाने में ही सीओ और एसओ के सामने धक्कामुक्की हो गई। सीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जैदीफार्म नौचंदी निवासी आस मोहम्मद 15 दिन पहले एक सैलून में बैठा था। उसने भाजपा के निशान पर वोट देने की बात कही। उस समय वहां सपा पार्षद इकराम सैफी का भाई नईम भी बैठा था। आरोप है कि भाजपा को वोट देने को लेकर नईम ने गालीगलौज करते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लेकर अपशब्द कहे। आस मोहम्मद और हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय के पोर्टल पर कर दी थी। बाद में मेसेज मिला कि शिकायत का निस्तारण हो चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को अमित भारद्वाज संस्था के पदाधिकारियों के साथ नौचंदी थाने पहुंचे और 15 दिन पहले हुए इस विवाद में कार्रवाई के बारे में पूछा। इस मामले की जांच करने वाले दरोगा लोकेश चहल और एसओ नौचंदी ने इस प्रकरण में जांच कराने से मना कर दिया। वहां पहुंचे सीओ सिविल लाइन पंक ज कुमार और एसओ नौचंदी उमेश पंचौरी ने थाने में दोनों पक्षों को बुला लिया। दूसरे पक्ष से नईम तो नहीं पहुंचे। लेकिन उनके भाई पार्षद इकराम पहुंच गये। इस पर संस्था के लोग आरोपी नईम को थाने में बुलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सपा पार्षद ने कह दिया कि महापुरुषों पर तो ऐसी टिप्पणी होती ही रहती हैं। यह सुनते ही अमित भारद्वाज और अन्य लोगों ने सपा पार्षद से हाथापाई कर उनका कॉलर पकड़ लिया। दोनों पक्षों में पुलिस के सामने ही धक्कामुक्की हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां चलने की नौबत आ गई। उसके बाद सपा पार्षद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने को लेकर हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। एसओ नौचंदी का कहना है कि बाद में दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया।
खास बात
- हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारियों ने सीओ और एसओ के सामने की हाथापाई
- 15 दिन पहले सैलून पर पार्षद के भाई द्वारा योगी और मोदी को अपशब्द करने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed