फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस की मुखबिरी, बनी हत्या की वजह

पुलिस की मुखबिरी, बनी हत्या की वजह

Mon, 10 Jul 2017 02:59 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की मुखबिरी, बनी  हत्या की वजह
पुलिस की मुखबिरी ,फर्जी नामजदगी बनी हत्या की वजह
विज्ञापन


दशक पहले की दोस्ती में शादी के दिन पड़ी थी दरार, एक दूसरे के बन गए दुश्मन
पार्षद बनने के बाद नेताओं से बढ़ी नजदीकी, थानों में पैठ


मेरठ। आरिफ की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पुलिस की मुखबिरी भी एक वजह मानी जा रही है। माना जा रहा है कि अपने प्रभाव से विरोधियों को एक के बाद एक मुकदमों में फंसाने की वजह से भी फाइक और सारिक खार खाए बैठे थे और 15 दिन से हत्या कराने की फिराक में थे।
पुलिस के अनुसार इस वारदात में इस्माइल नगर के ही फाइक और सारिक का नाम आ रहा है। दोनों पक्ष पहले एक ही थे। दोनों में अच्छी उठ बैठ थी। दोनों एक साथ मिलकर प्रापर्टी का काम भी करते थे। करीब सात साल पहले फाइक के भाई सद्दाम की शादी थी। शादी के दौरान गोली चलने से सद्दाम की मौत हो गई थी। फाइक पक्ष को शक था कि इस वारदात में आरिफ पक्ष का हाथ है तभी से दोनों पक्षों में खटास शुरू हो गई और धीरे धीरे से रंजिश में बदल गई।
विज्ञापन

फाइक उसका भाई सारिक शूटर हैं सारिक पक्ष का नाम बेकरी कांड में भी चर्चाओं में आया था। इन पर कई मुकदमे भी हैं। उधर आरिफ का भाई सलमान हिस्ट्रीशीटर है और अपराध की दुनिया में उसका खासा नाम है। दोनों ही पक्ष प्रापर्टी की खरीद फरोख्त करते हैं । अपनी ताकत के बूते इस धंधे में भी दोनों पक्षों की एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तनातनी के चलते आरिफ ने पांच साल पहले वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत गया। बाद में वह सपा से जुड़ गया। कई नेताओं से संपर्क बढे़ जिस कारण उसकी पुलिस से भी नजदीकी बढ़ गई। अपने इस प्रभाव से उसने फाइक पक्ष के लोगों पर कई मामले दर्ज कराए।

एएसपी रणविजय सिंह के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शेरी मर्डर केस में आरिफ ने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर फाइक सहित उसके पांच भाइयों के नाम नामजद रिपोर्ट करा दी बाद में जांच में वह सभी बेकसूर मिले। शेरी की मां ने खुद आकर गलत नामजदगी पर अपनी भूल मानी थी। बकौल एएसपी सोतीगंज के बिलाल मर्डर केस में आरिफ के भतीजे सलमान का नाम आया था, लेकिन आरिफ ने अपने प्रभाव से उसका सरेंडर करा दिया था। सलमान अब जेल में है उसे गाजियाबाद जेल में शिफ्ट किया जा चुका है। चौथ वसूली को लेकर भी दोनों पक्षों में तनातनी की बात आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed