{"_id":"5950f3d44f1c1bff058b4b0d","slug":"101498477524-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की स्कूटी बरामद, हाफिज समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की स्कूटी बरामद, हाफिज समेत दो गिरफ्तार
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगकर ले गए स्कूटी, डुप्लीकेट चाभी बनवा कर दी पार
दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से चोरी हुई स्कूटी के साथ पुलिस ने दो चोरों को शनिवार रात मलिक नगर तिराहे से धर दबोचा। दोनों आरोपियों ने 27 मई को अपनी जानकार महिला से किसी काम के लिए स्कूटी मांगी थी।
दोनों ने इसकी डुप्लीकेट चाभी बनवाई और फिर पांच जून को स्कूटी चोरी कर ली। चोरों में से एक मस्जिद का हाफिज भी बताया जा रहा है।
एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि शनिवार रात कस्बा चौकी प्रभारी इमाम जैदी मलिक नगर तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर थे। इसी बीच सफेद स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रोका और स्कूटी के कागजात दिखाने को कहा। शक होने पर उनसे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इलमान और मोहम्मद जैद निवासी संजय कैंप मयूर विहार त्रिलोक पुरी दिल्ली बताया।
विज्ञापन
दोनों ने बताया कि पांच जून को त्रिलोक पुरी मस्जिद के बाहर से यह स्कूटी चोरी की थी। पीड़ित सीमा परवीन ने त्रिलोक पुरी थाने में स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। पकड़े गए इलमान और मोहम्मद जैद पीड़िता के घर के पास ही रहते हैं।
वारदात से एक सप्ताह पहले 27 मई को स्कूटी मांगकर ले गए थे और डुप्लीकेट चाबी बनाकर पांच जून को स्कूटी चोरी कर ली थी। शनिवार रात नंबर प्लेट बदलकर स्कूटी से मुरादनगर आए थे। एसओ ने बताया कि मोहम्मद जैद दिल्ली की ही एक मस्जिद में हाफिज है।