फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 lakh stolen in meerut

मेरठ के शोरूम पर दस लाख की चोरी

Wed, 11 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 11 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
10 lakh stolen in meerut
आबूलेन पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फव्वारा चौक, आबूलेन पर चोरों ने बिंदल गारमेंट्स शोरूम खंगाल लिया। सोमवार आधी रात छत का जाल और पीओपी काटकर घुसे चोर शोरूम से छह लाख रुपये और चार लाख के ब्रांडेड कपड़े और अन्य कीमती सामान समेटकर ले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह इसका पता चलने पर गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस और बदमाशों की साठगांठ से लगातार व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


साकेत निवासी निधिश बिंदल और मिधिश बिंदल का आबूलेन फव्वारा चौक पर बिंदल के नाम से रेडीमेड गारमेंट्स का शोरूम है। शोरूम से चंद कदमों की दूरी पर आबूलेन पुलिस चौकी है। त्योहारी सीजन के चलते यहां पुलिस और पीएसी की तैनाती होने के अलावा आबूलेन जैसे पॉश इलाके में पुलिस गश्त का दावा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद सोमवार देर रात चोरों ने शोरूम में धावा बोल दिया। मंगलवार सुबह दस बजे शोरूम खुला तो गैलरी के ऊपर का जाल कटा हुआ था। बिंदल शोरूम में चोरी होने की जानकारी लगने पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता व्यापारी साथियों के साथ पहुंचे। व्यापारियों के हंगामा करने की सूचना सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दूसरे शोरूम भी थे निशाने पर

सदर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार मंगलवार रात 2:30 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं, बिंदल शोरूम से करीब 10 लाख की चोरी को अंजाम देने के बाद चोरों ने आसपास के शोरूम भी खंगालने की कोशिश की। हालांकि वे कामयाब नहीं हुए।

बर्दाश्त से बाहर पुलिस का बर्ताव
व्यापारियों ने हंगामा करते पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है शहर के आबूलेन जैसे पॉश इलाके में व्यापारियों का कारोबार भी सुरक्षित नहीं है। त्योहार पर 24 घंटे पुलिस और पीएसी के पहरे के दावे झूठे हैं। इस वारदात को पुलिस और बदमाशों की मिलीभगत कहें या कुछ और। पुलिस का यह बर्ताव अब बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहार के बाद व्यापारी मीटिंग कर रणनीति तैयार करेंगे। एएसपी कैंट सिद्धार्थ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इस वारदात का जल्द खुलासा होगा।


व्यापारी ही निशाने पर क्यों
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष ने रोष जताते हुए कहा कि शहर का व्यापारी ही निशाने पर क्यों हैं। टीपीनगर में दाल कारोबारी सुशील बंसल से 11 लाख रुपये और ब्रह्मपुरी आरकेपुरम में प्याज व्यापारी विशु से 8.50 लाख रुपये और स्कूटी लूटने के साथ पड़ोसी को गोली मार दी गई। परतापुर में फ्लोर मिल के सुपरवाइजर अशोक कुमार से 4.53 लाख की लूट थाने के पास हुई। इससे पहले भी कई व्यापारी वारदातों का शिकार हो चुके हैं। क्या पुलिस इतनी कमजोर हो गई है कि व्यापारी ऐसे ही लुटता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed