फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 cases including the son of BJP leader in pistol robbery

पिस्टल लूट में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 पर मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Oct 2017 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 02 Oct 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
10 cases including the son of BJP leader in pistol robbery
पिस्टल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर में शनिवार रात अधिवक्ता और उनके चालक को पीटकर लाइसेंसी पिस्टल लूटने के मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत दस युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी पीड़ित अधिवक्ता संजय अग्रवाल ने एसओ मेडिकल के सामने आरोप लगाया कि भाजपा नेता के बेटे अनुज भड़ाना निवासी काजीपुर ने भाजपा के एक विधायक का नाम लेकर धमकी दी कि जब तक हमारी सरकार है, पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती। एसओ मेडिकल ने बताया कि तहरीर के आधार पर काजीपुर निवासी अनुज भड़ाना पुत्र सुरेंद्र भड़ाना, आकाश, दीपक और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अनुज भाजपा नेता का बेटा है जिसके पिता पूर्व पार्षद भी हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


विधायक के नाम पर समझौते के लिए दबाव
रविवार को थाने में दिन भर ड्रामा चला। आरोपी पक्ष के लोग एक विधायक का नाम लेकर पुलिस पर समझौते का दबाव बनवाते रहे। आरोपी पक्ष के लोगों ने कई बार मेडिकल थाने में कहा कि यहां भाजपा विधायक का राज चलेगा। यदि पुलिस ने समझौता नहीं कराया तो दरोगा और एसओ को भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट का अड्डा बना शास्त्रीनगर
शास्त्रीनगर मारपीट का अड्डा बन चुका है। एक भाजपा विधायक का नाम लेकर शनिवार रात को जमकर उत्पात मचाया और पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। यदि मामला अधिवक्ता का नहीं होता तो पुलिस मामला भी दर्ज नहीं करती। एक माह पहले भी तेजगढ़ी पर विधायक का नाम लेकर कुछ युवकों ने मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed