फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricket and Bollywood celebrities will join Bhubaneswar's reception

भुवी-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगी क्रिकेट-बॉलीवुड हस्तियां

Sun, 12 Nov 2017 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 12 Nov 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
Cricket and Bollywood celebrities will join Bhubaneswar's reception
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर

मेरठ में भारतीय टीम के स्टार बॉलर भुवनेश्वर की शादी के रिसेप्शन में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, धोनी, विराट कोहली सहित क्रिकेट और फिल्मी जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। श्रीलंकाई और भारतीय टीम सहित बीसीसीआई के सदस्य दिल्ली के ताज होटल में होने वाले रिसेप्शन में पहुंचेंगे। हालांकि दिल्ली में होने वाले इस रिसेप्शन की तारीख अभी तय नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


शनिवार को मेरठ में गढ़ रोड़ स्थित होटल ब्राड-वे इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भुवी के पिता किरनपाल सिंह और भुवी की बहन रेखा ने इस बाबत जानकारी दी। किरनपाल सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को भुवनेश्वर और नूपुर की सगाई होगी। 22 नवंबर को होटल ब्राड-वे इन में मेंहदी, महिला संगीत, भात सहित अन्य पारंपरिक रस्में होंगी। जिसमें महिलाओं के स्थानीय लोक गीत संगीत से लेकर लाइव म्यूजिक से कार्यक्रम को शानदार बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


23 नवंबर को परतापुर बाईपास मेरठ स्थित होटल ब्रावुरा में विवाह होगा। दिन में ही फेरे होंगे। रात में शादी का पहला रिसेप्शन होगा। 26 नवंबर को भुवी के पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली में भी शादी का दूसरा रिसेप्शन होगा। शादी का विशेष और तीसरा रिसेप्शन दिल्ली के होटल ताज में होना है। जिसमें क्रिकेट ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करेंगे। पिता किरनपाल के अनुसार श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर है। दूसरा टेस्ट मैच 24 से 28 नवंबर तक नागपुर में होगा। जिसके चलते अभी तय नहीं हो पाया कि यह रिसेप्शन किस दिन किया जाना चाहिए। जो भुवी और भारतीय क्रिकेट टीम तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता की शेरवानी, दिल्ली का सूट 

Cricket and Bollywood celebrities will join Bhubaneswar's reception
भुवनेश्वर

बहन रेखा अधाना ने बताया कि वे इकलौते भाई भुवी की शादी में कोई कमी नहीं छोडे़ंगी। भुवी शादी में खास अंदाज में दिखने वाले हैं। जिसके लिए शेरवानी कोलकाता से और सूट दिल्ली से तैयार करा रहे हैं। सभी अलग अलग कार्यक्रमों में भुवनेश्वर ने ड्रेस पसंद की है। श्रीलंका टीम से भारत का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में 2 दिसंबर को होना है। जबकि पहला टेस्ट मैच 28 नवंबर को खत्म होगा। जिसके चलते अनुमान है कि 29 नवंबर को भारतीय टीम दिल्ली के ताज होटल पहुंचेगी। इसी होटल में भुवी को विशेष और तीसरा रिसेप्शन तय होना है। 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक श्रीलंका और भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली में होंगी। सूत्रों के मुताबिक इन आठ दिनों में ही भुवी का यहइ खास रिसेप्शन हो सकता है।

बहु के हाथों का खाना खाने का इंतजार 

Cricket and Bollywood celebrities will join Bhubaneswar's reception
भुवनेश्वर

भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह ने कहा नूपुर नागर उनकी बहु नहीं बेटी होंगी। नूपुर के हाथों से बनाया हुआ खाना खाने को वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया सबसे पहले वो नूपुर से खीर बनवाकर खाना पसंद करेंगे। जबकि उन्होंने नूपुर की नौकरी को लेकर कहा शादी के बाद दोनों को जो अच्छा लगेगा वो करें। इसमें घर वालों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।बहन रेखा अधाना से नूपुर नागर को पसंद करने को लेकर मीडिया कर्मियों ने सवाल किया। तो उन्होंने जवाब दिया भुवनेश्वर ने नूपुर को पसंद किया। जबकि नूपुर को बचपन से ही जानती हैं। क्योंकि बचपन से साथ-साथ खेले और पले बढ़े हैं। जिसके बाद नूपुर को लेकर कोई शंका किसी के मन में नही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed