फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crave fresh 10 thousand peoples negligence of water corporation

जल निगम की लापरवाही से पानी को तरस रहे दस हजार लोग

Mon, 15 Jul 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crave fresh 10 thousand peoples negligence of water corporation
ग्राम बहरोडा मे बनी पेयजल टंकी का फाईल फोटो। - फोटो : KITHOR
जल निगम की लापरवाही से पानी को तरस रहे दस हजार लोग
विज्ञापन

माछरा। माछरा क्षेत्र के बहरोड़ा गांव सांसद आदर्श ग्राम में चयनित है। यहां विद्युत विभाग एवं जल निगम की लड़ाई के चलते ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। लगभग छह माह पूर्व जल निगम द्वारा टंकी का निर्माण कराकर ग्रामीणों को जल आपूर्ति की जाने लगी। कुछ दिन बाद ही विद्युत विभाग ने ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया। जिसके चलते आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों विभागों की लड़ाई में हमें नुकसान झेलना पड़ रहा है।

दस हजार की जनसंख्या वाला सांसद आदर्श गांव बहरोड़ा गांव है। बताते चलें कि इस गांव में वर्ष 2016-17 में सपा सरकार योजना में चयनित लोहिया समग्र ग्राम सांसद आदर्श ग्राम पंचायत होने के चलते जल निगम द्वारा करीब डेढ़ करोड़ से अधिक धनराशि के खर्च पर ओवरहेड टेंक(टंकी) का निर्माण किया गया। जो कि लगभग छह माह पूर्व लगभग 400 लोगों को कनेक्शन देने के साथ पेय जल सप्लाई किया जाने लगा। जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीण अरसद अली, जफरे आलम, सुरेश, पिंटू गुप्ता के मुताबिक एक माह पूर्व विद्युत विभाग द्यारा ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया गया। जिसके चलते जल आपूर्ति ठप पड़ गई। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की पर कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, जल निगम के जेई महबूब अली के मुताबिक बिजली का बिजल जमा नहीं होने के कारण विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिया गया। जिसके चलते ट्यूबवेल का संचालन बंद है। ग्रामीणों की माने तो दोनों विभागों की लड़ाई में ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पीने योग्य पानी की किल्लत हो रही है। इस मामले में गांव निवासी पिंटू गुप्ता ने सरकारी विभागों की लड़ाई में जनता के उत्पीड़न की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की है। वहीं अधिशासी अभियंता जल निगम मुकेश कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग से वार्ता की गई है समस्या का समाधान का प्रयास किया जा रहा है। विधुत भाग के अधिशासी अभियंता के मुताबिक बिल जमा नहीं होने के कारण कनेक्शन काटा गया है। बिल जमा होने पर ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed