फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cows were beaten with sticks, death

गोवंश को डंडों से पीटा, मौत

Sat, 18 Jul 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cows were beaten with sticks, death
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में कुछ लोगों ने एक गोवंश को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत हो गई। इसका पता चलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वहीं एक ग्रामीण ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बस्तोरा नारंग गांव निवासी नरेंद्र पुत्र दल सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव के ही तीन लोगों ने एक गोवंश को लाठी डंडों से पीटा था। हड्डी टूटने से वह चल नहीं रहा था। बृहस्पतिवार को गोवंश की मौत हो गई। नरेंद्र ने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों से गोवंश को पीटने का कारण पूछा तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। इसके बाद कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गोवंश को जहर देने की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी प्रभारी हस्तिनापुर डॉ. राकेश कुमार ने टीम के साथ गोवंश का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि गोवंश की मौत रीड की हड्डी टूटने से हुई है। इसके बाद नरेंद्र ने जमील पुत्र बदलू, खलील पुत्र बदलू और ईसुब पुत्र जमील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी पहले भी कर चुके हैं ऐसी घटना
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पहले ही ऐसी घटना कर चुके हैं। आरोपियों ने कुछ समय पहले एक गोवंश की पूछ काट दी थी। उस गोवंश की भी कुछ दिन बाद मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है तीनों आरोपी धार्मिक भावनाएं भड़का रहे हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed