फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cow found in canter

थाने के सामने गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा, कैंटर लेकर घुस गया थाने में...

Sat, 29 Jul 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jul 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
cow found in canter
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 भावनपुर थाने के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गाय और गोवंश से लदे कैंटर की घेराबंदी कर ली। इस पर चालक कैंटर लेकर थाने में घुस गया। वहीं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को किला परीक्षितगढ़ रामनगर दरवाजा निवासी भूपेंद्र त्यागी पुत्र अशोक त्यागी कैंटर चालक सुभाष पुत्र केशुराम निवासी पारसी सरधना रोड के साथ राजस्थान से सात गाय और सात गोवंश लेकर परीक्षतगढ़ जा रहा था। भावनपुर थाने के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैंटर की घेराबंदी कर ली। यह देख चालक ने कैंटर को भावनपुर थाना मे घुसा दिया। पीछे-पाछे बजरंगदल के कार्यकर्ता भी थाने में घुस गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। वहीं भावनपुर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने कैंटर चालक और भूपेंद्र त्यागी को हिरासत में ले लिया। सूचना पर किला परीक्षितगढ़ निवासी योगेंद्र त्यागी थाने पहुंचे और खुद को गोरक्षा दल का जिला उपाध्यक्ष बताते हुए सभी गाय गोशाल में जाने की जानकारी दी। इस दौरान बजरंगल दल के महानगर संयोजक अर्जुन राठी, अवनीश बंसल, अमरजीत, मनीष लोहिया, प्रवीण कुमार राणा, अनुराग, गौरव गर्ग, मोहित कांबोज, भूरा, शाकिर जैदी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


टिप्पणी को लेकर गहमागहमी
सूचना पर बजरंगदल के प्रदेश संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और जानकारी ली। इस दौरान योगेंद्र त्यागी ने सुदर्शन चक्र महाराज के खिलाफ टिप्पणी कर दी। इस पर बजरंगदल के कार्यकर्ता योगेंद्र त्यागी के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इंस्पेक्टर ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। इस दौरान योगेंद्र त्यागी ने कहा कि गोरक्षक दल सीएम योगी आदित्यनाथ का है। इस पर सुदर्शन चक्र महाराज जी ने त्यागी को हड़काया और कहा कि ऐसा कोई दल नहीं है। वहीं भावनपुर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि किला परीक्षितगढ़ पहुंचकर गोशाला के बारेे में जानकारी की गई है। हालांकि कैंटर चालक और भूपेंद्र त्यागी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed