फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   covid control room number by nagar nigam

नगर निगम ने की कोविड़-19 कंट्रोल रूम की स्थापना, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 10 Apr 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
covid control room number by nagar nigam
निगम ने की कोविड-19 कंट्रोल रूम की स्थापना
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को नगर आयुक्त मनीष बंसल ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। साथ ही चार कंट्रोल रूम की स्थापना भी कराई। सभी अनुभागों में कोविड हेल्प डेस्क भी खुलवा दी गई। हेल्प डेस्क पर थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था कराई गई है।
जिला प्रशासन की सूची के अनुसार कंटेनमेंट जोन में बांस बल्ली आदि से सीलिंग कार्य करना, कोविड-19 से बचाव के लिए सोडियम हाईपोक्लोराइड, ब्लीचिंग पाउडर, मैलाथियान डस्ट का छिड़काव एवं विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने शासनादेश के मुताबिक सफाई एवं विसंक्रमण की कार्यवाही माइक्रो प्लान के अनुसार सुनिश्चित कराना, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड गाइडलाइन का व्यापक प्रचार एवं प्रसार कराना शामिल है।
विज्ञापन

------------------------------------------
ये खुले चार कंट्रोल रूम
कंट्रोल रूम फोन नंबर
मुख्य कार्यालय नगर निगम 18001803090
18001805090
18001801001
दिल्ली रोड वाहन डिपो 9536426693
कंकरखेड़ा वाहन डिपो 6397332824
सूरजकुंड वाहन डिपो 6398886939
(सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक शिकायत दर्ज कराएं)
----------------------------------
यहां स्थापित की गई हेल्प डेस्क
नगर निगम परिसर गेट नंबर दो के पास, मुख्यालय जोन गृहकर, सामुदायिक भवन गंगानगर, कंकरखेड़ा वाहन डिपो, दिल्ली रोड वाहन डिपो, सूरजकुंड वाहन डिपो, कंकरखेड़ा क्षेत्रीय कार्यालय श्रद्धापुरी, शास्त्री नगर क्षेत्रीय कार्यालय बी ब्लाक में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed