{"_id":"5f1c84d0d165a66e9c394f89","slug":"covid-19-update-west-up-more-than-thirty-positive-found-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Update: मेरठ में कोरोना से दो की मौत, 33 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Update: मेरठ में कोरोना से दो की मौत, 33 नए मरीज मिले
Sun, 26 Jul 2020 12:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कोरोना के शनिवार को 33 नए मरीज मिले जबकि मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती दो मरीजों सिविल लाइन निवासी (49) और खुर्जा बुलंदशहर निवासी (59) की मौत हो गई।
विज्ञापन
नए मरीजों में नौचंदी थाने का सब इंस्पेक्टर, 44वाहिनी पीएसी का कांस्टेबल, रिटायर्ड एडीओ, 4 गर्भवती महिलाएं, 4 छात्र, प्रॉपर्टी डीलर और कारोबारी शामिल हैं। जो शास्त्रीनगर, मेडिकल, भावनपुर, कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, जानी, खरखौदा क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
सीएमओ के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या 1943 हो गई है। कोरोना से अब तक 87 मौत हो चुकी हैं। अब तक 1548 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। इस समय कोरोना के एक्टिव मरीज 308 हैं। शनिवार को 2748 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 1.2 प्रतिशत मरीज ही संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
पांच मरीजों ने कोरोना को हराया
मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती 5 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इनमें दीपा (25) निवासी बागपत, बाला देवी (62) निवासी मेरठ, सुनील कुमार (40) निवासी हापुड़, मदन (38) निवासी गाजियाबाद और उमेश कुमार (18) निवासी बुलंदशहर हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/