फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   court marriage

महिला की ससुराल पहुंचा प्रेमी बंधक बनाया

Thu, 18 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
court marriage
सरूरपुर। थाना रोहटा क्षेत्र के गांव जटपुरा में एक व्यक्ति ने पुलिस को फर्जी सूचना देकर दौड़ा दिया। पता चला कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल आया था। मामला थाने पहुंचा तो खुलासा हुआ कि दोनों ने हाल ही में कोर्ट में शादी कर ली है। हालांकि बाद में महिला प्रेमी के साथ ही चली गई।
विज्ञापन

गांव जटपुरा निवासी युवक की शादी बाबूपुर थाना कोपागंज जिला मऊ निवासी युवती से दो साल पूर्व हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी दो माह पूर्व मायके गई थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती फेसबुक पर ग्राम राल थाना वृंदावन जिला मथुरा निवासी युवक से हो गई। आरोप है महिला कुछ दिन बाद वहां से ससुराल जाने की बात कहकर चली आई और प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। मायके वालों ने उससे मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने जटपुरा में होने जानकारी दी। महिला चार दिन पूर्व अपनी ससुराल जटपुरा में आ गई। उसने मंगलवार रात में प्रेमी को कॉल करक ेबुला लिया। उसको रात में ससुराल वालों ने देखा तो वह भागने लगा। उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त महिला उसकी पत्नी है। उसने बीती सात जुलाई में कोर्ट में शादी करने के प्रमाण दिखाए तो वे दंग रह गए। इसे लेकर गांव में पंचायत हुई। यहां ग्राम राल निवासी युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देकर बताया कि उसकी पत्नी को गांव जटपुरा में अपहरण कर बंधक बनाया हुआ है। यह जानकारी पाकर रात में ही पुलिस पहुंच गई। यहां पता चला कि यहां पर पुत्रवधू को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस सभी को अपने साथ थाने में ले आई। इसके बाद पूरा वाक्या महिला के मायके वालों को फोन पर बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व गांव जटपुरा में की थी। अब वह क्या कदम उठा रही है उससे उनका कोई वास्ता नहीं है। वहीं, राल निवासी युवक ने भी शादी का प्रमाण थाने में दिखाए। आखिरकार पुलिस ने महिला से पूछा कि वह कहां जाना चाहती है। उसने बेहिचक दूसरे पति के साथ जाने की बात कही। पूरे दिन थाने में चली कशमकश के बाद जटपुरा निवासी युवक ने लिखकर दे दिया कि उसकी पत्नी अपनी इच्छा से जहां जाना चाहे जा सकती है। इस महिला प्रेमी के साथ चली गई। वहीं, थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि कोर्ट के प्रमाण के अनुसार महिला को उसकी इच्छा अनुसार युवक के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed