फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Court issued summons to ten people including the then inspector, doctor in the 1983 riots case in Meerut

मेरठ में 1983 के दंगों के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर, डॉक्टर समेत 10 लोगों को समन

Sun, 21 Feb 2021 02:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Court issued summons to ten people including the then inspector, doctor in the 1983 riots case in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मेरठ में 1983 दंगे के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर कोतवाली, डॉक्टर समेत 10 लोगों के शनिवार को कोर्ट ने समन जारी कर दिए। पुलिस को निर्देश दिए कि इन सभी लोगों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने 38 साल पुराना रिकॉर्ड खंगाला और उनकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


1983 में मेरठ में दंगे की जांच कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार शनिवार एसीजेएम तरबेज अहमद की कोर्ट में तत्कालीन इंस्पेक्टर कोतवाली केसी त्रिपाठी, डॉक्टर व सरकारी स्टाफ के समन जारी कर दिए।
विज्ञापन

साथ ही मेरठ पुलिस को निर्देश दिए कि इन सभी लोगों को तलाश कर कोर्ट में पेश करें। यह दंगा 38 साल पहले हुआ था, जिसमें हत्या दी हुई थी। तत्कालीन इंस्पेक्टर ने जांच की थी और डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया था। उक्त यह सभी लोग कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहे थे। उसके चलते समन जारी हुआ है। 

समन जारी होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने 38 साल का रिकॉर्ड थाने के माल खाने में तलाशा। लेकिन वहां पर रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर मुरादाबाद में रहते हैं। यह जानकारी पुलिस को मिली है।

कोतवाली थाना की पुलिस उनकी तलाश में मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष कुमार ने सुमन में शामिल 10 लोगों की जानकारी रिटायर्ड हुए अधिकारियों से भी लेने का प्रयास किया है। देर रात तक तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत सभी 10 लोगों का पता लगाने में मेरठ पुलिस जुटी रही। 

1983 दंगे के मामले में कोर्ट में तारीख पहने जाने के चलते तत्कालीन इंस्पेक्टर कोतवाली, डॉक्टर समेत 10 लोगों के समन जारी हुए हैं। कोतवाली थाने की पुलिस इन सभी 10 लोगों की तलाश में लग गई है जल्दी उनका पता किया जाएगा और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। -अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed