{"_id":"5e3ebcae8ebc3ee59a6afa2b","slug":"court-extends-judicial-custody-of-sp-mla-nahid-hasan-till-february-24-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत ने 19 फरवरी तक बढ़ाई सपा विधायक नाहिद हसन की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत ने 19 फरवरी तक बढ़ाई सपा विधायक नाहिद हसन की न्यायिक हिरासत
Sat, 08 Feb 2020 07:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Feb 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन की न्यायिक हिरासत की अवधि 19 फरवरी तक बढ़ा दी है। वहीं विधायक के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका डाली है, जिस पर 12 फरवरी को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
जानिए पूरा मामला
जनवरी 2018 में मोहम्मद अली द्वारा जमीन के बैनामे में 80 लाख 87 हजार की धोखाधड़ी के मुकदमे में सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले 17 जनवरी को कोर्ट ने विधायक को अंतरिम जमानत देते हुए 24 जनवरी को रेगुलर जमानत पर सुनवाई करने के आदेश दिए थे। विधायक की जमानत याचिका खारिज होने के बाद विधायक को न्यायिक हिरासत में जिला मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/