{"_id":"5bbae001867a5568674dbb57","slug":"couple-reach-home-after-taking-poison-in-meerut-teenager-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्फास खाकर घर पहुंचा प्रेमी युगल, किशोरी की मौत, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्फास खाकर घर पहुंचा प्रेमी युगल, किशोरी की मौत, युवक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
मामला यूपी के मेरठ का है जहां सरधना में शनिवार रात प्रेमी युगल सल्फास का सेवन कर घर पहुंचा तो सनसनी फैल गई।आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां किशोरी की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरी के पिता ने युवक समेत दो के खिलाफ घर में घुसकर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार सरधना कस्बे के मोहल्ला धर्मपुरा स्थित श्री रामतलैया मंदिर में जैविंद्र मिश्रा कई वर्षों से पुजारी के रूप में परिवार समेत रह रहे हैं। पुजारी की बेटी भारती (16) कस्बे के एक कॉलेज में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। एसपी देहात के अनुसार किशोरी का युवक नोनू सैनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात प्रेमी युगल ने सल्फास खा लिया और अपने-अपने घर पहुंचे। किशोरी को उल्टी लगनी शुरू हुई और उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक की भी कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में हालत गंभीर बनी है। घटना का पता चलने पर इंस्पेक्टर सरधना प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि किशोरी की मौत के बाद उसके पिता पुजारी ने सरधना थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शनिवार की रात्रि में दो युवक मंदिर में पहुंचे। इसी बीच उन्होंने उनकी बेटी को जबरन जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर वह उसे सीएचसी लेकर गए जहां से उसे सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात्रि में ही उसकी मौत हो गई।
किशोरी के पिता ने मोहल्ले के ही नोनू पुत्र विजय सैनी और अनिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जिसकी विवेचना की जा रही है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की भी हालत नाजुक बनी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/