{"_id":"60ef49608ebc3e726369df29","slug":"couple-cheated-of-10-lakhs-in-the-name-of-getting-plot-meerut-news-mrt5474035120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट दिलाने के नाम पर दंपति ने की 10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट दिलाने के नाम पर दंपति ने की 10 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट दिलाने के नाम पर दंपति ने की 10 लाख की ठगी
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ठगी का मामला सामने आया है। दंपति ने कई लोगों से ठगी की। पीड़ितों ने देर रात कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत की है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव निवासी दंपति ने क्षेत्र के 10 से से ज्यादा लोगों के साथ लाखों की ठगी की है । पीड़ितों के अनुसार आरोपी युवक व उसकी पत्नी कॉलोनियों में किराए पर मकान लेते हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों से पहले दोस्ती करते थे, फिर किसी को मकान दिलाने के नाम, किसी को फाइनेंस कराने के नाम पर रुपये ऐंठ लेते थे। एक पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले साल नवंबर में उसकी शादी थी। शादी से कुछ दिन पहले आरोपी युवक उससे मिला। युवक ने गाड़ी फाइनेंस कराने के नाम पर ढाई लाख रुपये ले लिए थे। शादी से कुछ दिन पहले दोनों आरोपी फरार हो गए थे। बुधवार को सभी पीड़ित थाने पहुंचे और अपने साथ हुई ठगी की तहरीर दी। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी। आरोपी युवक हिरासत में है। युवक से पूछताछ जारी है। 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक लोगों से रुपये ले रखे हैं, करीब 8 से 10 लाख रुपये का मामला सामने आया है।