फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   counting today for meerut bar association

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतगणना आज

Sun, 19 Dec 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
counting today for meerut bar association
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतगणना आज
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए रविवार को मतगणना होगी। इसमें 46 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। शुक्रवार को मतदान पंडित नानक चंद सभागार में सम्पन्न हुआ था। इसमें कुल 3666 मतदाताओं में से 2822 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
यह चुनाव 21 पदों के लिए कराया गया। इनमें वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर निर्विरोध चयन हो चुका है। इसलिए अब शेष 15 पदों के लिए पदाधिकारी चुने जाने हैं। इनका भविष्य मतपेटियों में कैद हो गया। शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद त्यागी की शोकसभा के कारण मतगणना नही हो पाई थी। मतगणना रविवार को सुबह नौ से शुरू होगी।
विज्ञापन

---
जीत-हार की संभावना को आंकते रहे उम्मीदवार
मतदान के बाद शनिवार को सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ बैठकर जीत और हार की संभावनाआें को लेकर मंथन करते रहे। यह गुणा भाग होती रही कि किस खेमे और जाति से अधिक वोटिंग की गई और किसका पैनल मजबूत रहा और किसका पीछे। जातिगत आधार भी इस चुनाव में काफी असर डालता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पैनल के इन उम्मीदवारों के परिणाम पर रहेगी नजर
सुशील गुप्ता पैनल
अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर परवेज आलम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शीशपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद पर राजेश उप्पल व यशवन्त चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश कुमार तोमर, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर केपी यादव, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर प्रवीन कुमार गुर्जर, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर सुनील कुमार कौरी
--
जितेंद्र सिंह पैनल
अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र सिंह बना, महामंत्री पद पर अनुज कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष पद पर उर्वशी सिंह व सुलक्षण वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव लूथरा, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर श्रवण कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर धीरज शर्मा व संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर विशाल अहमद

---
गजेंद्र पाल सिंह पैनल
अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र पाल सिंह, महामंत्री पद पर अजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर मंयक गुप्ता व प्रेरणा वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर ठा. रविन्द्र कुमार सोम, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर विनय दहिया, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अंकुर वर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर पारस गैरा
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed