फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Counseling applications for admission to Agricultural University by September 11

कृषि विवि में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु

Wed, 09 Sep 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Counseling applications for admission to Agricultural University by September 11
मोदीपुरम। उत्तरप्रदेश के चारों कृषि एवं प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय में एडमिशन की काउंसिलिंग के पंजीयन शुरू गए हैं। 11 सितंबर तक काउंसिलिंग के लिए पंजीयन किए जाएंगे। हालांकि कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार काउंसिलिंग ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि, कानपुर, कृषि विश्वविद्यालय बांदा, नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम में नए शैक्षिक सत्र के लिए काउंसिलिंग के लिए 11 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। इसके बाद 14 से 17 सितंबर तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की जाएगी। इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और काउंसिलिंग कराने की जिम्मेदारी कानपुर स्थित कृषि विवि की है। हालांकि इस बार कोरोना के चलते एग्जाम के साथ ही काउंसिलिंग भी देरी से हो रही है। ऑनलाइन काउंसिलिंग में 500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के 24 घंटे के भीतर पंजीयन करना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए ये है जरूरी
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं इमेल आईडी, रोल नंबर, जन्म तिथि
शैक्षिक प्रमाणपत्र एवं अंक पत्र स्कैन कॉपी पीडीएफ फॉर्मेट में।
जाति, दिव्यांग, स्पोर्ट्स, सैनिक श्रेणी में आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र
विलंब से शुरू हो रहा सत्र
कोरेाना के चलते परीक्षा भी विलंब से हुई और शैक्षिक सत्र भी लेट हो रहा है। ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए छात्र छात्राओं को इसकी सूचना दे दी गई है। - डॉ बीआर सिंह, रजिस्ट्रार, कृषि विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed