फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilor's challan, bail obtained from court

सभासद का चालान, कोर्ट से मिली जमानत

Wed, 17 Mar 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Councilor's challan, bail obtained from court
सभासद का चालान, कोर्ट से मिली जमानत
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में आत्मदाह का प्रयास करने वाले सभासद अफजाल मंजूर का पुलिस ने मंगलवार को चालान कर दिया। मामले में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। घर पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने उनका स्वागत किया। अफजाल ने कहा कि वह विकास कार्य के लिए लड़ रहे हैं और अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।
मोहल्ला खारीकुआं निवासी वार्ड 23 के सभासद अफजाल मंजूर ने सोमवार को बोर्ड बैठक के दौरान खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। पालिका कर्मचारी मुनीष की तहरीर पर एसडीएम अमित भारतीय ने पालिका में बिना अनुमति ज्वलनशील पदार्थ लाने व आत्मदाह का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज करने के पुलिस को आदेश दिए थे।
विज्ञापन

अफजाल मंजूर ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने चर्चा में आने के लिए यह कदम नहीं उठाया। पालिका में यदि किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो बड़ा घोटाला निकलकर सामने आएगा। वह हमेशा से वार्ड में विकास के मुद्दे पर बोर्ड में प्रस्ताव रखते हैं। लेकिन उन पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। इस कारण उन्होंने अपने तरीके से विरोध दर्ज कराया। पालिका में जो गड़बड़ी चल रही है, उसकी उच्चस्तरीय जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसडीएम अमित भारतीय का कहना है कि यदि पालिका में अनियमितता बरती जा रही है तो जांच कराई जाएगी। जो ठेकेदार गड़बड़ी कर रहे हैं। जांच के बाद उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed