फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilor attempted self-immolation at Sardhana Municipality Board meeting

पालिका की बोर्ड बैठक में जमकर हुआ बखेडा-एक सभासद ने कैरोसिन उडेलकर किया आत्मदाह का प्रयास-पुलिस ने सभासद हिरासत में लिया

Tue, 16 Mar 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Councilor attempted self-immolation at Sardhana Municipality Board meeting
सरधना नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। नगर पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान सोमवार को वार्ड 23 के सभासद अफजाल मंजूर ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। सभासद ने वार्ड में विकास कार्यों के प्रस्ताव पर काम नहीं होने और कोरोना महामारी के दौरान खर्च किए गए 46 लाख रुपये का ब्यौरा नहीं उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताई थी। इस दौरान एसडीएम के गनर व सभी सभासदों ने उन्हें रोका। पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में कार्यकारी ईओ एसडीएम अमित कुमार भारतीय और चेयरपर्सन सबीला बेगम मौजूद रहीं। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2021-2022 का आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। कुछ देर बाद ही वार्ड 23 के सभासद अफजाल मंजूर ने उनके वार्ड में विकास कार्यों में अनदेखी करने और उनके प्रस्ताव पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही कोरोना महामारी में खर्च 46 लाख रुपये का ब्यौरा बैठक में नहीं रखने का मुद्दा उठाया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी बीच सभासद अफजाल मंजूर ने बोतल से खुद पर केरोसिन डाल लिया। इससे अफरातफरी मच गई। एसडीएम के गनर और साथी सभासदों ने उन्हें शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अफजाल मंजूर को हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने सभासद का सीएचसी पर डाक्टरी परीक्षण कराया। हंगामे के बाद एसडीएम ने बोर्ड बैठक बीच में ही खत्म करने की बात कही। कुछ सभासदों की आपत्ति पर दोबारा बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित सभासद ने उठाईं मांगे
बैठक में नामित सभासद विरेंद्र चौधरी ने अशोक स्तंभ के पास आरसीसी सड़क बनवाने की मांग की। मोहल्ला गांधीनगर में भूमिया माता के सुंदरीकरण की मांग रखी। महिपाल वाल्मीकि ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए जगह की मांग की। नामित सभासद विनोद जैन ने कहा कि बैठक में आने वाले सभासदों की जांच कराई जाए। ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
पांच सदस्यों की समिति गठित
मोहल्ला भुलरिया में पालिका की ओर से बनवाई गई दुकानों के आवंटन के लिए समिति गठन पर मुहर लगी। सईद ठेकेदार का जो भुगतान रुका है, उसके लिए पांच सदस्यों की जांच टीम गठित करने का प्रस्ताव पास हुआ। सभासद अफजाल द्वारा की गई घटना को कुछ सभासदों ने गलत बताया। एसडीएम व चेयरपर्सन ने कहा कि वह सभासद की मांग पर किसी भी मामले की जांच कराने को तैयार हैं।
वर्ष-2021-22 में आय-व्यय
अनुमानित आय- 320,970,800 रुपये
अनुमानित व्यय- 319,975,000 रुपये
नगर पालिका को लाभ- 995,800 रुपये
वार्ड के कुछ विकास कार्यों की फाइल पर काम नहीं कराया गया। कुछ ठेकेदारों द्वारा समय पर निर्माण नहीं कराया जाता, ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की जगह दोबारा ठेका दे दिया जाता है। कोविड के नाम पर 46 लाख रुपये खर्च किए गए, उसका ब्यौरा नहीं दिया गया। इस कारण यह कदम उठाया। -अफजाल मंजूर, सभासद, वार्ड 23
बोर्ड बैठक में सभासद को आत्मदाह का प्रयास नहीं करना चाहिए था। उसके वार्ड की कोई फाइल पेंडिंग नहीं है। कोरोना महामारी के खर्च का ब्यौरा देने से मना नहीं किया गया था। उसके बाद भी गलत कदम उठाया। -अमित कुमार भारतीय, एसडीएम

सभासद पर मुकदमा दर्ज
एसडीएम के आदेश और पालिका कर्मचारी मुनीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सभासद अफजाल मंजूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed