फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation's bulldozer runs in Khairnagar, breaks concrete ramps of 250 shops

Meerut News: खैरनगर में निगम का चला बुलडोजर, 250 दुकानों के पक्के रैंप तोड़े

Sun, 19 Jan 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Corporation's bulldozer runs in Khairnagar, breaks concrete ramps of 250 shops
इकरार अहमद...... खैरनगर स्थित नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाता नगर निगम का परिवर्तन दल क
- नगर निगम ने शुरू किया सफाई अभियान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खैरनगर में शनिवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। सुबह 10 बजे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में 35 लोगों की टीम जेसीबी लेकर पहुंच गई। 250 दुकानों के पक्के रैंप निर्माण तोड़े गए। जिन दुकानों ने फोल्डिंग जाल लगा रखे थे, उन्हें कोई समस्या नहीं हुई। शुरुआत में पक्के रैंप तोड़ने का कुछ व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन टीम ने सख्ती दिखाकर लोगों को शांत कर दिया।

वैली बाजार चौराहा शीतल लस्सी वाले की दुकान से कार्रवाई शुरू की गई। एक ओर 98 फीसदी दुकानों ने पक्के रैंप बनाकर काउंटर आगे बढ़ा रखे थे। अतिक्रमण के हालात व जलभराव के कारण सड़क भी पूरी तरह टूट चुकी है। जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि खैरनगर की तीन प्रमुख दवा एसोसिएशन लंबे समय से नाला सफाई की मांग कर रही थीं। शुक्रवार को धरने के बाद नगर निगम में 72 घंटे में सफाई का आश्वासन दिया और शनिवार को पूरे दिन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने मामूली विरोध भी किया। नगर निगम ने कार्रवाई जारी रखी। सभी दुकानों के रैंप तोड़ दिए गए। नगर निगम की टीम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ इंस्पेक्टर ऋषिपाल, प्रवर्तन दल भी रहा। शाम 5 बजे तक टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। टीम में रहे अधिकारियों ने बताया कि अब सीधे हाथ की तरफ से रैंप तोड़कर सफाई की जाएगी। सफाई अभियान चलते दोनों तरफ से खैरनगर में ट्रैफिक को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कार्य के कारण कारोबार रहा प्रभावित

खैरनगर में रोजाना करीब 10 करोड़ का करोबार होता है। होलसेलर एवं रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री घनश्याम मित्तल ने बताया कि दोनों ओर से सड़क बंद होने के कारण 50 लाख का भी कारोबार नहीं हुआ। घनश्याम मित्तल ने कहा कि यह अच्छा है कि नगर निगम की टीम मलबा उठाते हुए चल रही है।

अतिक्रमण हटाने का मौका देना चाहिए था
खैरनगर निवासी जुबेर ने कहा कि अतिक्रमण के दौरान चाय और ठेला लगाने वालों का रोजगार छिन गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन दो-तीन दिन पहले लोगों को सूचना देनी चाहिए थी, ताकि वह दूसरी जगह पर अपना कामकाज शिफ्ट कर लेते।


---
शुक्रवार को महापौर और नगर आयुक्त के सामने ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने पर मंथन हो गया था। अतिक्रमण चलाया गया और अब सफाई अभियान चलाकर खैरनगर को क्लीन करेंगे। सुबह पहले व्यापारियों को बताया गया और फिर जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। - डॉ. हरपाल सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी

इकरार अहमद...... खैरनगर स्थित नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाता नगर निगम का परिवर्तन दल क

इकरार अहमद...... खैरनगर स्थित नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाता नगर निगम का परिवर्तन दल क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed