Coronavirus Update: सहारनपुर में कोरोना से महिला की मौत, 94 नए संक्रमित मिले
- - कोरोना से अब तक 26 की मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 1649 पर पहुंची
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। सोमवार को 94 नए संक्रमित भी मिले। एक दिन में पॉजिटिव आने वालों की यह अधिकतम संख्या है। जनपद में अभी तक कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 914 ठीक भी हो चुके हैं।
मिशन कंपाउंड निवासी 70 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट तीन दिन पहले पॉजिटिव आई थी। चूंकि उनमें कोरोना के कुछ लक्षण थे। ऐसे में उन्हें कोविड सेंटर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है।
उधर, सोमवार को जनपद में कुल 94 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में जवाहर पार्क का एक, अहमद बाग के दो, बासठ फुटा रोड का एक, न्यू आवास विकास के तीन, मंडी क्षेत्र के कोढ़ी टीला का एक, गोपालनगर के दो, मालवीय नगर का एक, गोविंद नगर का एक, जवाहरनगर के दो, खानआलमपुरा का एक, सीएचसी देवबंद का एक, कानूनगोयान गंगोह का एक, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का एक, माधोनगर के दो, आशीर्वाद कॉलोनी का एक, कोरी माजरा का एक, चर्च कंपाउंड का एक, शिवविहार का एक, राघवपुरम का एक शामिल हैं।
मनोहरपुर का एक, नवीननगर के पांच, ग्रीन पार्क कॉलोनी का एक, लाखनौर के नौ, शारदानगर के दो, विजय टॉकीज का एक, मलकपुर का एक, सम्राट विक्रम कॉलोनी का एक, टीचर कॉलोनी देवबंद का एक, प्रकाशपुरम का एक, कुरड़ी के दो, इस्माइलपुर का एक, मीना बाजार देवबंद के दो, जफर नवाज का एक, बेरीबाग के तीन, कायस्थवाड़ा का एक, गुनारसी का एक, चंद्रनगर के तीन, नूरपुर का एक, रामनगर का एक शामिल हैं।
मकारबा के चार, रेलवे कॉलोनी का एक, शंकलापुरी का एक, अंबेहटा का एक, मातागढ़ का एक, दिल्ली रोड का एक, मुगल माजरा के तीन, गंगोह नगर के दो, साकेत कॉलोनी का एक, शिवपुरी का एक, जंधेड़ा समसपुर का एक, वर्धमान कॉलोनी का एक, मंडी समिति के दो लोग शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 1649 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 914 मरीज ठीक हो चुके हैं। 26 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 709 एक्टिव मरीज हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/