फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus update UP: More than six hundred Jamati identified in Saharanpur, soon to be quarantine

सहारनपुर: 57 विदेशियों समेत 600 से अधिक जमातियों को किया गया चिन्हित, जल्द किए जाएंगे क्वारंटीन

Fri, 03 Apr 2020 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update UP: More than six hundred Jamati identified in Saharanpur, soon to be quarantine
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहरानपुर में 57 विदेशियों सहित 600 से अधिक जमातियों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें तलाश कर जल्द ही क्वारंटीन किया जाएगा। जमातियों सहित जिले के कुल 39 लोगों के सैंपल कल गुरुवार को मेरठ भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट शनिवार तक आएगी। इससे पहले बुधवार को भेजे गए सभी 14 लोगों की रिपोर्ट आज प्राप्त हो गई है जो नेगेटिव आई हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार तक जिले के कुल 39 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है और राहत की बात ये है कि सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा करीब 80 नए लोगों को शुक्रवार को आईआईटी कैम्पस में बने क्वारंटीन वार्ड में लाया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। फिलहाल कुल 130 लोग क्वारंटीन वार्ड में हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ बीएस सोढ़ी ने बताया कि जिले में अभी तक जमातियों सहित किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। जमातियों सहित 3700 से अधिक लोगों को अलग.अलग क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लॉक डाउन के उल्लंघन के मामले में पुलिस द्वारा विदेशी जमातियों सहित 150 लोगों पर केस दर्ज किया जा चुका है। इनमें 70 से अधिक लोगों की तलाश जारी है। जमातियों में उत्तराखंड के धार्मिक जलसे से जुड़े लोगों की संख्या भी 100 के करीब बताई गई है। इनमें से अधिकतर को सेल्फ क्वारंटीन की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed