कोरोना का डर: डॉक्टरों को रिपोर्ट का इंतजार, भाई-बहन सहित तीन मरीजों में मिले थे लक्षण
मेरठ में भाई- बहन और एक युवती में कोरोना के जैसे लक्षण मिलने से परिजनों में खौफ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से कोरोना की जांच के लिए भेजे गए तीनों सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार रात तक नहीं आई। सीएमओ का कहना है रिपोर्ट शनिवार यानी आज आएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह इस बीमारी से निपटने को तैयार है।
बृहस्पतिवार को भाई-बहन और एक युवती में कोरोना के जैसे लक्षण मिले थे। इनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर ही आइसोलेशन में रखा है। संदिग्ध युवक चीन के वुहान शहर से करीब एक माह पहले लौटा था। उसकी 28 दिन तक निगरानी की गई थी। वह ठीक था। पिछले दिनों वह दिल्ली और आगरा गया था। वहां कुछ विदेशी लोगों से मिला था। अब उसे खांसी, जुकाम और बुखार है। इसके अलावा उसकी बहन में भी इसी तरह के लक्षण पाए गए। इसके बाद दोनों के सैंपल भेजे गए हैं। जिस युवती के सैंपल भेजे गए हैं वह दिल्ली के एक होटल में जॉब करती है। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
केंद्र ने जारी की गाइडलाइन
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में भय का माहौल व्याप्त है। केंद्र और राज्य सरकारें भी इसको लेकर चिंतित हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी की हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है कोरोना से बचने का देसी इलाज? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा उपचार का ये तरीका
ये दिए हैं निर्देश
- दिन में कई बार हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोएं।
- यदि सेनीटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं तो सुनिश्चित करें, कि इसमें 60 प्रतिशत या अधिक अल्कोहल हो।
- यदि किसी व्यक्ति को बुखार है और वो खांस या छींक रहा है तो उससे दो मीटर की दूरी बना कर रखें।
- भीड़ में ना जाएं, भीड़- भाड़ वाले स्थान जैसे होटल, मॉल आदि से दूरी बनाएं।
- अपनी आंख, नाक व चेहरे को न छुएं।
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- यदि आपको खांसी अथवा जुकाम है तो अपने चेहरे को कवर करके रखें।
- खूब पानी व तरल पदार्थ लें।
- मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, फल-सब्जियां खाएं।
- ठंडे व बासी खाना खाने से बचें।
- नियमित रूप से कपड़ों को धोएं।
- कमरा साफ व हवादार बनाएं।
- साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/