फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus update news west UP: one hundred two years old woman defeated coronavirus in meerut

मेरठ में 102 साल की सायरा बेगम ने कोरोना को दी मात, मेडिकल कॉलेज में सपा विधायक ने पहनाई माला

Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update news west UP: one hundred two years old woman defeated coronavirus in meerut
meerut medical, old woman - फोटो : amar ujala

मेरठ मेडिकल कॉलेज में ये पहला मामला है कि जब किसी 102 साल की वृद्धा ने कोरोना को मात दी है। आखिरकार सायरा बेगम के हौसले के आगे कोरोना हार गया। गुरुवार को वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आईं और कोरोना योद्धा बन गईं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम की रहने वाली सायरा बेगम के 32 साल के पौत्र शाहनवाज की कोरोना से मौत हो गई थी। वृद्धा सायरा बेगम में भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई और आखिरकार उन्हें मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


परिवार और डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी कि शायद इस उम्र की वृद्धा कोरोना को मात दे सकती हैं। डोकरों को उम्मीद कम थी, लेकिन डॉक्टर्स की मेहनत और वृद्धा के हौंसले के आगे कोराना हार गया। वृद्धा कि जब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दोबारा से स्वस्थ होने पर कोरोना का टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नई-नवेली दुल्हन ने बंद कमरे में किया कुछ ऐसा, दरवाजा खुलते ही उड़े परिजनों के होश, दर्दनाक है पूरी कहानी

वृद्धा स्वस्थ हो गई जहां पर गुरुवार दोपहर को वृद्धा को डिस्चार्ज किया जाना था। इस दौरान शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सपा विधायक ने वृद्धा का इलाज करने वाले डॉक्टरों और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ टीवीएस आर्य व अन्य का माला पहनाकर आभार जताया। इस दौरान डॉक्टरों व सपा विधायक ने वृद्धा को माला पहनाई।

इलाज करने वाले डॉक्टर सूर्य किरण कार्तिकेयन मलिक ने बताया कि 22 जून को वृद्धा को मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें एक पैर में फैक्चर था और प्लास्टर चढ़ा हुआ था। लेकिन अब उन्होंने कोरोना को मात दी है।

सामने आया है प्रदेश में यह पहला मामला होगा जब 102 साल की किसी वृद्धा ने कोरोना को मात दी है। सराय बहलीम में अपने घर आने पर भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वृद्धा बोल भी लेती हैं और सुन भी लेती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed