फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus update news: Hotspots of Meerut have been sealed amid Lockdown, Police force deployed everywhere

मेरठ के सभी 11 हाॅटस्पाॅट किए गए सील, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात, की जा रही सैनिटाइजिंग

Thu, 09 Apr 2020 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Apr 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update news: Hotspots of Meerut have been sealed amid Lockdown, Police force deployed everywhere
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कोराना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर मेरठ में बुधवार 12 बजे से जिले के 11 हाॅटस्पाॅट को पूरी तरह सील कर दिया गया। पुलिस रात से ही इन हाॅटस्पाॅट में पहुंचकर लोगों से सुपरलाॅकडाउन का पूरी तरह पालन करने की अपील करती रही, तो वहीं पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ चिन्हित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। 

विज्ञापन


मेरठ में लॉक डाउन के सोलहवें दिन शहर कोटला मंडी और सदर मंडी खुली लेकिन शहर के बाहरी क्षेत्रों में मंडी और राशन की दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचे। मेरठ पुलिस ने आधी रात को शहर के 11 हॉटस्पॉट इलाकों में सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च किया। इन हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस ने लोगों से अपील की कि कोई व्यक्ति बाहर न निकले।
विज्ञापन


हॉटस्पॉट के एक किलोमीटर के दायरे में सभी इमरजेंसी सेवा भी बंद रहेंगी। अस्पताल, क्लीनिक, पेट्रोल पंप समेत जरूरत का सामान भी उपलब्ध नहीं होगा, बल्कि इन सभी जगह पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इसके अलावा पुलिस ही लोगों को आवश्यकता पड़ने पर जरूरत के सामान की व्यवस्था करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Coronavirus update news: Hotspots of Meerut have been sealed amid Lockdown, Police force deployed everywhere
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसे लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी की है। हॉटस्पॉट इलाके में 15 अप्रैल तक यह व्यवस्था रहेगी। 

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस आधी रात से ही तैनात रही। उधर, हाॅटस्पाॅट सूर्यानगर में फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम ने सुबह ही पहुंचकर क्षेत्र को सैनिटाइज कर छिड़काव किया।

सूर्या नगर में काॅलोनी का गेट बंद कर बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस्लाामाबाद आसपास का रास्ता पूरी तरह सील कर दिया गया है। उधर शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में भी रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। लोगों से लाॅकडाउन का नियमानुसार पालन करने की पुलिस लगातार अपील कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed