फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus update Nepali man Corona positive ran away from hospital in Baghpat

यूपी: अस्पताल की खिड़की से कूदकर भागा था कोरोना पॉजिटिव, 12 घंटे बाद पुलिस ने दबोचा, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Tue, 07 Apr 2020 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Apr 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update Nepali man Corona positive ran away from hospital in Baghpat
इसी अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक कोरोना पॉजिटिव जमाती सोमवार रात को कोविड अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हो गया था। पुलिस ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ित मरीज को काठा गांव के एक ईंट भट्टे से दबोच लिया। इसके बाद फिर से उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके भागने के बाद से ही पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर था। वहीं आई रेंज प्रवीण कुमार ने इस मामले में खुद कमान संभाली।

विज्ञापन


नेपाल के कोरोना पॉजिटिव के भागने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से बागपत में 19 मार्च को जमात आई थी। 
विज्ञापन


इसमें कुल 28 जमाती नेपाल के थे, इन्हें श्री कृष्णा कॉलेज बालैनी में क्वारंटीन किया गया था। जांच में 58 साल का नेपाली कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल खेकड़ा में रखा गया था। अस्पताल से भागे कोरोना पॉजिटिव की तलाश में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

coronavirus update Nepali man Corona positive ran away from hospital in Baghpat
Coronavirus - फोटो : amar ujala

पुलिस ने जारी की थी अपील
कोरोना पाॅजिटिव के अस्पताल से भागने के बाद एसएसपी बागपत ने आसपास के सभी जिलों में कोरोना पाॅजिटिव की तलाश के लिए लोगों से अपील की थी। एसएसपी के निर्देश पर जारी अपील में लिखा था कि अस्पताल से भागे कोरोना पाॅजिटिव नेपाल के सुनसारी निवासी 65 वर्षीय जमाती का उपचार सीएचसी खेकड़ा में चल रहा था। यह उपचार के दौरान अस्पताल से भाग गया है। यह व्यक्ति जिन-जिन लोगों से मिला उन्हें जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित कर देगा। जिस कारण इस व्यक्ति का उपचार होना अत्यधिक आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed