Coronavirus: रिपोर्ट निगेटिव बताकर घर भेजा, फिर फोन पर कहा- संक्रमित है प्रसूता, ब्रह्मपुरी थाना भी चपेट में आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को कुल छह नए संक्रमित मिले हैं। इनमें ब्रहमपुरी थाने के दरोगा और पीएसी छोटी वाहिनी रुड़की रोड के दो जवान एक फाॅलोअर शामिल है इनके अलावा दो महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है :-
मेरठ में जिस गर्भवती महिला को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया था। दो दिन बाद ही उसकी रिपोर्ट के पॉजिटिव होने की सूचना से परिवार में हड़कंप मच गया। महिला को पति सहित मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है।
लिसाड़ी गेट 20 फुट रोड निवासी युवक ने 17 मई को प्रसव पीड़ा के चलते अपनी पत्नी को कंकरखेड़ा के लक्ष्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डिलीवरी से पहले कोरोना जांच कराई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद महिला की डिलीवरी हुई और अगले दिन घर भेज दिया गया।
शाम के समय मेडिकल कॉलेज की गाड़ी महिला और उसके पति को ले गई। नोडल अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि डिलीवरी के वक्त जो सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी।रिपीट सैंपल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
ब्रह्मपुरी थाना भी कोरोना की चपेट में आया
लिसाड़ी गेट के बाद ब्रह्मपुरी थाना भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। संक्रमित पाए गए ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा की ड्यूटी ट्यूबवेल तिराहे पर थी। उनके साथ पीएसी की भी ड्यूटी लगी हुई थी। दरोगा के परिवार के तीन लोग क्वारंटीन किए गए हैं।
उनके अलावा इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के साथ थाने के पांच पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। दरोगा ड्यूटी के बाद ब्रह्मपुरी थाने में भी पहुंचे थे। शनिवार सुबह थाने को भी पूरी तरह सैनिटाइज कराया गया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि बुखार आने के बाद दरोगा की ड्यूटी हटा दी गई थी।
मंडी से बनी संक्रमण की चेन में जकड़ी पीएसी
नवीन मंडी से बनी संक्रमण के चेन में छठी वाहिनी पीएसी जकड़ती जा रही है। शुक्रवार को तीन और जवानों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 18 पहुंच गई है। संक्रमितों में तीन जवानों को सुभारती में आइसोलेट किया गया है।
सबसे पहले छठी वाहिनी पीएसी के 51 वर्षीय कॉन्स्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी ड्यूटी नवीन मंडी के गेट पर थी। इसके बाद पीएसी में चेन बननी शुरू हुई। आलम ये है कि पूरी पीएसी छठी वाहिनी हॉटस्पॉट बन चुकी है।
गुरुवार को संक्रमित पाए गए डायल 112 के सिपाही की भी ड्यूटी नवीन मंडी पर थी। उसके संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए हैं। मंडी की चेन लंबी खिचने से पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग भी अचंभे में है।
मेरठ में कोरोना का प्रकोप जारी है। पीएसी के अब तक 18 जवान संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मेरठ में कुल संक्रमितों की संख्या 364 है। इनमें 182 लोगों कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 21 की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि दो हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों का इलाज हुआ था। दोनों अस्पतालों के प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उधर, गाजियाबाद के कोरोना पॉजिटिव की शुक्रवार को सुभारती यूनिवर्सिटी में मौत हो गई मृतक निवासी मोदीनगर गाजियाबाद है।