{"_id":"5e86ef268ebc3e735433b7ce","slug":"coronavirus-update-meerut-news-hindi-five-foreigners-jamati-found-in-a-mosque-in-meerut-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: मेरठ में मस्जिद से पांच विदेशी जमाती मिले, सभी को क्वारंटीन कर सैनिटाइज किया गया धार्मिक स्थल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: मेरठ में मस्जिद से पांच विदेशी जमाती मिले, सभी को क्वारंटीन कर सैनिटाइज किया गया धार्मिक स्थल
Fri, 03 Apr 2020 01:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
मस्जिद से मिले विदेशी जमाती
- फोटो : amar ujala
निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी जमात से निकले जमातियों की तलाश पर विराम नहीं लगा है। आज मेरठ पुलिस को जिले में एक मस्जिद से पांच विदेशी जमाती मिले हैं। इन सभी को क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी जमात से निकले जमातियों की पूरे उत्तर प्रदेश में खोजबीन चल रही है। मेरठ जोन में भी इंटेलीजेंस ने सूचना दी थी कि यहां भी निजामुद्दीन मरकज से निकले देश-विदेश के जमातियों की काफी संख्या है। इसके बाद से ही लगातार मदरसों, मस्जिदों में चेकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सर्च अभियान के दौरान मेरठ के खैरनगर इलाका स्थित मस्जिद से पुलिस ने पांच विदेशी जमातियों को पकड़ा है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचकर सभी जमातियों की जांच कराई और उन्हें क्वारंटीन करा दिया गया। वहीं नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद और आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस समय हाई अलर्ट है। निजामुद्दीन मरकज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब नौ हजार से ज्यादा जमाती पहुंचे हैं। यह आंकड़ा खुफिया विभाग का है, जबकि मेरठ जोन के आठ जिलों में इन जमातियों की संख्या करीब 5200 है।
इसके विपरीत पुलिस ने मेरठ जोन के आठ जिलों में देश-विदेश के इन जमातियों की संख्या 3096 बताई गई है। इनमें भी 2572 जमाती अभी तक तलाशे जा चुके हैं जिनमें विदेशी जमाती 288 हैं। 524 जमातियों की तलाश जारी है। पुलिस के दावों से अलग खुफिया रिपोर्ट की बात करें तो बड़ा सवाल है कि मेरठ जोन में करीब 2104 जमाती कहां हैं।