फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus Upate: More than thirty people Quarantine who came with contact with corona Positive Jamati in Saharanpur District

सहारनपुर: कोरोना पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आने वाले 34 लोगों को किया चिन्हित, क्वारंटीन कर जांच को भेजे सैंपल

Tue, 07 Apr 2020 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2020 01:19 PM IST
सार

  • विदेशी सहित दो जमाती निजामुद्दीन मरकज से आये थे
  • कपूरथला पंजाब से आया था सहारनपुर निवासी जमाती
  • 34 लोगों को क्वारंटीन करने के बाद लिया गया सैंपल

विज्ञापन
coronavirus Upate: More than thirty people Quarantine who came with contact with corona Positive Jamati in Saharanpur District
यहां लोगों को किया गया क्वारंटीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर  प्रदेश के सहारनपुर में एक विदेशी सहित चार कोरोना पाॅजिटिव जमातियों के संपर्क में आने वालों की खोजबीन शुरू हो गई है। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सर्च ऑपरेशन चलाकर जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें क्वारंटीन करने की कवायद कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के मुताबिक दोपहर तक जमातियों के संपर्क में आने वाले करीब 34 लोगों को चिन्हित कर क्वारंटीन किया जा रहा है। बताया कि इनकी तादाद अभी बढ़ भी सकती है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आंध्र प्रदेश के दो जमाती और एक किर्गिस्तान का जमाती दिल्ली मरकज से आए थे। सहारनपुर के महीपुरा का रहने वाला जमाती पंजाब के कपूरथला जमात में गया था। सभी की सीडीआर डिटेल्स निकाल कर कि इनका कहां-कहां संपर्क हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल प्रशासन की टीम ने जमातियों के संपर्क में आने वाले 34 लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। इन लोगों को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस और आईआईटी सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। सभी के जांच सैंपल लिए गए हैं। जांच के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया अभी जमात के संपर्क में आने वाले और लोगों की पहचान का काम जारी है।

जिलाधिकारी ने की अपील
कोई भी व्यक्ति निजामुद्दीन मरकज में या किसी भी जमात में गए थे वे खुद सामने आकर इस बात की जानकारी दें। ताकि उनका सही समय पर उपचार कर उनके जीवन को बचाया जा सके।

जिलाधिकारी ने मंडी, बैंकों में और राशन की दुकानों पर लगने वाली भीड़ को लेकर भी लोगों से अपील की है कि इस हालात में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। प्रशासन के कार्य में सहयोग करें। सभी का जीवन अमूल्य है। प्रशासन,पुलिस और सरकारी विभाग अपने स्तर से हर तरीके से इंसानों के जीवन बचाने के लिए पूरी तरीके से मुस्तैद है लेकिन इसमें आम जनता का सहयोग चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed