{"_id":"5ec8b4d99f780525c72d7eb1","slug":"coronavirus-two-more-positive-cases-found-in-shamli-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के शामली में दो नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले, कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र से लौटे थे दोनों युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के शामली में दो नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले, कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र से लौटे थे दोनों युवक
Sat, 23 May 2020 11:00 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को रैंडम सैंपल जांच रिपोर्ट में दो नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। दोनों पाॅजिटिव युवक कुछ दिन पूर्व ही मुबई से कांधला अपने घरों को लौटे थे। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। अब संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को आइसोलेट करा दिया है।
विज्ञापन
जनपद के कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी दो युवकों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया गया कि दोनों युवक महाराष्ट्र में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करते थे। कुछ दिन पहले ये अपने घर कांधला लौटे थे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गये थे। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दोनों युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांधला पहुंचकर दोनों कोरोना संक्रमित युवकों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। अब जनपद में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
विज्ञापन
शामली कोरोना मीटर
- आज आए पॉजिटिव-02
- कुल पॉजिटिव -30
- एक्टिव पॉजिटिव-09
- ठीक हुए पॉजिटिव-21
- कुल सैंपल-2037
- नेगेटिव आए-1914
- लंबित रिपोर्ट-114