फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus saharanpur update news: Police deployed at every step in seal area in Saharanpur

सहारनपुर: सील एरिया में हर कदम पर पुलिस तैनात, पॉजिटिव केस के बाद पूछताछ को पहुंची स्वास्थय विभाग की टीम

Thu, 09 Apr 2020 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Apr 2020 12:58 PM IST
सार

-गंगोह के एक गांव का परिचालक है एक कोरोना पाॅजिटिव केस 
-कई लोगों के संपर्क में आया कोरोना पाॅजिटिव, बाजार भी घूमा, शहर से गांव तक किया जा रहा सेनेटाइज
-दूसरा सूडान का रहने वाला है, शहर के मंडी थाना अंतर्गत मस्जिद में रहा

विज्ञापन
Coronavirus saharanpur update news: Police deployed at every step in seal area in Saharanpur
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुरुवार की देर रात मेरठ लैब से आई रिपोर्ट में कोरोना 11 कोरोना पॉजिटिव की संख्या ने प्रशासन-पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोरोना के पांच मामलों में एक व्यक्ति सूडान, एक आंध्र प्रदेश, एक गंगोह के एक गांव, एक महेश्वरी कला और एक दुमझेंड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के चित्तौर का रहने वाला जमाती रामपुर मनिहारान में ठहरा था। रामपुर मनिहारान की करीब चार मस्जिदों में गया था। कुछ लोगों के संपर्क में भी आया। सुबह ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पहुुंची। थाने से लेकर मस्जिदों को सेनेटाइज किया गया। जमातियों का किस-किस से संपर्क हुआ, उसकी पूछताछ की जा रही है। जमाती के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन-पुलिस हालात की समीक्षा के बात कुछ इलाके को सील भी कर सकता है। सूडान का जमाती सहारनपुर के बाजार में घूमा। कुछ दिन मंडी थाना अंतर्गत एक मस्जिद में ठहरा था। उसे भी सेनेटाइज कराया जा रहा है। गंगोह की मस्जिद को भी सेनेटाइज किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह पूछताछ करने पहुुंची।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सहारानपुर के सील इलाकों में पुलिस का जबरदस्त पहरा है। बल्लियां आदि लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई है। चार थाना अंतर्गत जिन इलाकों को सील किया गया है, उन इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया है।

पूरा जनपद सील होने की खबर कुछ मीडिया चैनल में चलने के बात पैनिक हुई स्थिति को अखबारों की खबर ने राहत दी। अखबार पढ़कर और एक-दूसरे से संपर्क कर लोग सील किये हुए इलाके के अलावा दूसरे क्षेत्रों में जरूरी सामान लेने के लिए 6 से 9 बजे तक घरों से निकले।

पुलिस और प्रशासन की सख्ती पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। सभी पांच पॉजिटिव केस को बीती देर रात को कोविड-19 हॉस्पिटल फतेहपुर में शिफ्ट कर दिया गया है।

एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि जिन इलाकों में पॉजिटिव केस मिले हैं, उसे सील करने के बाबत जिलाधिकारी के साथ वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed