मुजफ्फरनगर: गांवों तक पहुंचा कोरोना, 16 नए पॉजिटिव मिले, रिकवरी रेट 48 प्रतिशत से ऊपर
- जिले में आठ अप्रैल को सामने आया था कोरोना का पहला मामला
- 16 मई को 24 रोगी ठीक होने पर कोरोना मुक्त हुआ था जिला
- प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के बाद बढ़ी संक्रमित मरीजों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को फिर से बड़ी संख्या में कोरोना केस मिले हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जानकारी दी कि 149 रिपोर्ट में 16 और कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। जिले में लागू सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में केस मिलने से सनसनी फैल गई।
नए मामलों में कवाल के 10, रामपुरी के दो, लद्दावाला, भरतिया कॉलोनी, मंसूरपुर तथा खालापार का एक-एक कोराना पाजिटिव मिला है। साथ ही तीन कोरोना पॉजिटिव को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। न केवल शहर बल्कि गांवों में भी इस वायरस ने अपनी जड़ें जमा दी हैं। रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण की चेन इतनी लंबी हो गई है कि अब जिले में एक्टिव की 96 हो गए हैं अब तक कुल 178 केस आमने आ चुके हैं। 82 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
जनपद में कोरोना के संक्रमण का पहला केस आठ अप्रैल को सामने आया था। पहले ही दिन सिसौली, पुरकाजी और शेरनगर में चार केस मिले थे। बाद में भी विभिन्न क्षेत्रों में नए केस मिलने का सिलसिला जारी रहा। 28 दिन में कोरोना केस 24 हो गए।
कई दिनों तक कोरोना केस नहीं मिलने और 16 मई को पुराने सभी रोगी ठीक होने के बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया, लेकिन इसके अगले ही दिन महाराष्ट्र से आए तीन लोग संक्रमित मिले, तब से लगातार नए केस सामने आ रहे हैं।
प्रवासी मजदूरों के आने के साथ ही गांवों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे। बाहर से आए काफी लोग सीधे गांवों में अपने घर चले गए। इससे कोरोना के मामले बढ़ते गए। अब तक जिले में 178 कोरोना केस मिल चुके हैं।
आठ लोगों की हो चुकी है मौत
कोरोना से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दक्षिणी खालापार निवासी एक वृद्धा, गढ़ी गोरवान निवासी वृद्ध, मढ़करीमपुर निवासी वृद्ध, खतौली के पक्का बाग निवासी 42 वर्षीय महिला तथा गांव चुड़ियाला निवासी 15 वर्षीय किशोरी की मेरठ में मौत हुई है। इसके अलावा, रथेड़ी निवासी 25 वर्षीय महिला व मिमलाना युवक, चरथावल निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है।
जिलें में रिकवरी रेट 48 प्रतिशत से ऊपर
जिले में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 48.76 प्रतिशत हो गई है। अब तक 178 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इनमें से 79 ठीक हो गए हैं। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। जिले में रिकवरी रेट बेहतर है, लेकिन बच्चे, वृद्ध एवं गर्भवती महिलाएं घरों से बाहर निकलने से बचें।
इन गांवों में पहुंचा कोरोना
गांव का नाम मिले मरीज
कवाल 30
अलमासपुर 05
मढ़करीमपुर 05
वाजिदपुर 01
आदमपुर 02
बरबाला 01
दधेड़ू कलां 01
सैद नंगला 02
शेरनगर 01
मुकंदपुर 01