फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus: More than thirty corona positive found in Meerut, numer decreased other districts also

पश्चिमी यूपी में धीमी हुई संक्रमण की गति, मेरठ में 36 कोरोना पाॅजिटिव मिले, अन्य जिलों में भी घटी रफ्तार

Tue, 21 Jul 2020 09:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus:  More than thirty corona positive found in Meerut, numer decreased other districts also
Coronavirus - फोटो : PTI

मेरठ के कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि मंगलवार को संक्रमण की रफ्तार में काफी कमी आई। जिले में आज कोरोना के 36 मरीज मिले हैं, वहीं दो की मौत हो चुकी है। फिलहाल आज मिले संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं हाॅटस्पाॅट एरिया को सील किया जा रहा है। आगे विस्तार से जानें पश्चिमी यूपी के किस जिले में आज कितने संक्रमित मिले हैं:-

विज्ञापन


सहारनपुर में आज 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में कुल पाॅजिटिव केसों की संख्या 653 है। वहीं एक्टिव पाॅजिटिव केसों की संख्या117 है। जिले में कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मुज़फ्फरनगर ने आज संक्रमण की रफ्तार से काफी राहत मिली है। आज 8 संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन सिपाही शामिल हैं। जनपद में एक्टिव पाॅजिटिव केस 218 हैं। वहीं 379 लोग अब तक इस संक्रमण को मात दे चुके है। जनपद के 20 लोगों की मेरठ मेडिकल, सुभारती, ऋषिकेश एम्स तथा जिले में कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली जिले में आज 13 नए संक्रमित मिले हैं, कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 294 पहुंच गई है। एक्टिव केस 109 हैं।

बागपत जिले में जिले में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मेरठ मेडिकल कॉलेज में बड़ौत की एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की संख्या अब दस हो गई है। जिले में ठीक हुए मरीजों की संख्या 436 है। जिले में अब तक 538 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं एक्टिव पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 92 हो गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed