{"_id":"5e8d78c38ebc3e76876a2d00","slug":"coronavirus-in-west-up-people-doing-havan-pujan-to-save-from-coronavirus-in-shamli-district-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खात्मे को घर-घर जाकर कर रहे हवन-पूजन, महामारी से बचाव के लिए लोगों से दिला रहे आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खात्मे को घर-घर जाकर कर रहे हवन-पूजन, महामारी से बचाव के लिए लोगों से दिला रहे आहुति
Wed, 08 Apr 2020 12:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खात्मे के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन तक हर संभव कोशिश कर रहा है। वहीं शामली जिले के एक गांव में लोग कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन हवन पूजन का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण घर घर पहुंचकर लोगों से कोरोना के खात्मे की आहुति दिला रहे हैं।
विज्ञापन
जिले के गढ़ीपुख्ता के ग्राम हथछैया में पूर्णिमा के अवसर पर सामाजिक विकास समिति के सदस्यों ने घर घर जाकर हवन पूजन करवाया। वहीं सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि यह हवन देश में कोरोना जैसी भयंकर संक्रमण वाली बीमारी से छुटकारा पाने हेतू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समीति के सदस्यों ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे लाॅकडाउन का पालन करें और अपने आसपास के गरीब परिवारों की मदद करें ताकि कोई भूखा न रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर सामाजिक विकास समिति का अध्यक्ष कुलदीप तोमर, रणवीर सिंह, जसवीर, अरविन्द, लाला, विकास शर्मा, गौरव शर्मा, अजय संगल, उमेश गर्ग, अरुण तोमर, अंकुर तोमर आदि समिति के सदस्यों ने अलग.अलग घर जाकर हवन पूजन करवाया।