Coronavirus in West UP: 13 घरेलू महिलाओं समेत कोरोना के 45 नए मरीज मिले, नहीं टूट रही संक्रमण की चेन
- 2215 सैम्पलों की हुई जांच, मरीजों की संख्या पहुंची 1883
- 13 घरेलू महिलाओं समेत कोरोना के 45 नए मरीज मिले
- जीएसटी क्लर्क, तीन पुलिसकर्मी, एसबीआई व आईसीआईसीआई कर्मी, इंजीनियर, स्वास्थ्य कर्मी और 6 स्टूडेंट भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये ब्रह्मपुरी राजकमल एंक्लेव, सोमदत सिटी जय भीम नगर, जागृति विहार, मोदीपुरम 44 वाहिनी पीएसी, शास्त्री नगर, रोशनपुर, सरूरपुर, पुलिस लाइन, कैलाशपुरी, सरस्वती विहार, कलियागढ़ी, पांचली, फिटकरी, खरखौदा, रोशनपुर, साकेत, सराय बहलीम, प्रगति नगर साकेत, दतावली गेसुपुर, मोहकमपुर के रहने वाले हैं।
2215 सैम्पलों की जांच हुई। कोरोना मरीजों की संख्या 1883 हो गई है। 13 महिला वर्ग से हैं और 32 पुरुष वर्ग से हैं। 19 नए केस हैं और बाकी पुराने मरीजों के संपर्कवाले हैं। अब सैम्पलों के हिसाब से मरीज काफी कम निकल रहे हैं, ब्रह्स्पतिवार को दो प्रतिशत मरीज ही संक्रमित निकले हैं।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद के ये पांच बड़े मामले, खौफनाक है हर वारदात, सन्न रह गए थे अफसर
जिले में गुरुवार को चौकी प्रभारी सहित सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में सक्रमितों की संख्या 558 हो गए है जबकि दस की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि गुरुवार को सात लोगों रिपोट पॉजिटिव आई है। इनमें खेकड़ा पाठशाला चौकी प्रभारी बुधवार को सीतापुर से ट्रेनिंग से लौटे थे।
गुरुवार को उनके कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में 558 कोरोना संक्रमित हो गए है तथा दस लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। चौकी प्रभारी में कोरोना की पुष्टि होने पर चौकी पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। इसके अलावा सिसाना के दो व एक बड़ौत के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।
एक ही परिवार के तीन लोग सहित चार मिले संक्रमित
बिजनौर में शेरकोट नगर क्षेत्र के गांवों में चार कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों को स्वाहेड़ी कोविड सेंटर भेजा है। संबंधित एरिया को सील कर दिया है। डाक्टरों ने बताया कि कोरोना जांच रिपोर्ट में नगर के मोहल्ला खुराड़ा निवासी 17 वर्षीय किशोरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम घोसियावाला निवासी एक परिवार के मां,बेटी एवं पुत्र कोरोना पॉजिटिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सब को स्वाहेड़ी भेज दिया है। ग्राम प्रधान एवं नगर में पालिका ने सफाई कर्मियों की मदद से दोनों जगहों को सील कर सैनिटाइज किया। संबंधित बीमार लोगों के परिजनों का परीक्षण कर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
मुजफ्फरनगर में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी दस लोग पॉजिटिव मिले है। जिनमें दो बच्चे शामिल है। जबकि बीस मरीज टीक होकर घर लौटे हैं। जिले में एक्टिव केस फिर भी बढ़ कर 160 हो गए है।
अब तक 632 केस आ चुके है, जिनमें से 457 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। मरीजों में शाहपुर में दो, खतौली में दो, कृष्णपुरी में एक, गांधी नगर में एक, केवलपुरी में एक, सरवट में एक, लद्दावाला में एक, बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का एक मरीज शामिल है।
सहारनपुर के दो लोगोें की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई, जबकि 28 नए संक्रमित मिले। देवबंद के एक व्यक्ति की सहारनपुर अस्पताल में मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति ने ऋषिकेश एम्स में दम तोड़ा। संक्रमितों में डीआईजी ऑफिस में तैनात सिपाही भी शामिल है। वहीं बिजनौर में 25, शामली मेें 11, बागपत में 7 और मुजफ्फरनगर में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
सभी मरीजों को कोविड 19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनके संपर्क में आने परिजनों को क्वारंटीन किया है, साथ ही सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। कोरोना पॉजिटिव लोगों के मोहल्ले, कालोनी को सील कर दिया गया है। सभी जिलों में प्रशासनिक तौर पर कोरोना से बचाव को जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।