फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus in saharanpur: more than hundred new positive found today

सहारनपुर में कोरोना से एक और मौत, 131 नए संक्रमित, प्रशासनिक दफ्तरों के कर्मचारी भी शामिल 

Thu, 27 Aug 2020 10:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Aug 2020 10:38 PM IST
सार

  • - संक्रमितों में प्रशासनिक अफसरों के दफ्तर के कर्मचारी भी शामिल 
  • - शहर में दिल्ली रोड स्थित निजी हॉस्पिटल के पांच कर्मचारी संक्रमित 

विज्ञापन
Coronavirus in saharanpur: more than hundred new positive found today
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 48 पहुंच गया है। उधर, गुरुवार को131 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के कर्मचारी सहित शहर में दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 
कोरोना संक्रमण के कारण मरने वाला व्यक्ति सहारनपुर शहर की एक कॉलोनी का रहने वाला है, जिसकी कोरोना रिपोर्ट करीब चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी। कोरोना के साथ ही अन्य शारीरिक समस्याओं के चलते उनकी गुरुवार को मौत हो गई। वहीं, गुरुवार को 131 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन


इनमें कमिश्नरी कार्यालय के दो, एडीएम दफ्तर के एक कर्मचारी और उनके दो परिजन, दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल के पांच कर्मचारी, पंतविहार के तीन, गणेशविहार का एक, मिशन कम्पाउंड का एक, शाकंभरी विहार का एक, फुलासी देवबंद का एक, बलियाखेड़ी का एक, जाटवनगर का एक, कैलाशपुर के दो, दामोदरपुरी का एक, बेरीबाग का एक, मिर्जापुर पोल का एक, सरधरी के दो, खुर्रमपुर के तीन, बड़तला यादगार का एक, खानआलमपुरा का एक, न्यू माधोनगर का एक, गुरुद्वारा रोड का एक, ब्रिजेशनगर का एक, बसंतविहार के दो, सम्राट विक्रम कॉलोनी का एक, जैन नगर कॉलोनी का एक,
विज्ञापन
विज्ञापन


नागल के चार, बेगमपुर का एक, भरतपुर का एक, पंजाबी बाग का एक, खतौली का एक, कायस्थवाड़ा देवबंद का एक, सलेमपुर का एक, थाना देवबंद का एक, मोहल्ला सराय के पांच, ज्वाला नगर का एक, रामविहार के दो, आदर्शनगर का एक, शिवपुरी का एक, सड़क दूधली के पांच, किशनपुरा का एक, वाल्मीकि कॉलोनी का एक, संतनगर का एक, खालसा बेहट का एक, प्रेमविहार का एक, थाना गागलहेड़ी का एक, अहमद बाग के दो, नंदवाटिका का एक, गांधी चौक बेहट का एक, खलासी लाइन का एक, चिराऊ के तीन,


मोहल्ला मोहरा गंगोह का एक, मोहल्ला छत्ता गंगोह का एक, चौधरीयान नकुड़ के तीन, धनवा गंगोह का एक, संजय कॉलोनी बेहट का एक, बेहट का एक, ओजपुरा का एक, लक्ष्मीपुरम का एक, जनकनगर के पांच, ग्वालीरा का एक, चिलकाना का एक, शिवालिक बैंक का एक, माधोनगर का एक, कल्याणपुर का एक, गढ़ी मलूक का एक, पेपर मिल रोड का एक, हसनपुर का एक, साढोली हरिया के दो, पुलिस लाइन का एक, आबकारी विभाग का एक, एआरसी सरसावा के दो समेत आदि लोग शामिल हैं। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3255 पहुंच गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed