फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus in Meerut news update in Hindi: more than thirty new positive Found today

मेरठ में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 37 नए मरीज मिले, मुजफ्फरनगर में आज 54 नए संक्रमित

Mon, 20 Jul 2020 11:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Jul 2020 11:02 PM IST
सार

  • मेडिकल के छात्र से लेकर बैंक अधिकारी संक्रमित  
  • थम नहीं रहा कोरोना का कहर, एक मौत, 37 नए मरीज

विज्ञापन
coronavirus in Meerut news update in Hindi: more than thirty new positive Found today
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

मेरठ में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई जबकि 37 नए मरीज मिले हैं।  वहीं मुजफ्फरनगर में एक ही दिन में 39 नए संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि वार्ड 8 किठौर निवासी श्रीकृष्ण (75) मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। जिनकी मौत हो गई। नए मरीजों में किशोर सुधार गृह का सफाई कर्मी और कुक, पुलिस लाइन का फॉलोअर, मर्चेंट नेवी कर्मी, सूरजकुंड स्थित केनरा बैंक और रीजनल ऑफिस आईसीआईसीआई बैंक का अफसर, मुंडाली का बंदी और सुभारती का मेडिकल स्टूडेंट शामिल है।
विज्ञापन


ये मरीज दिल्ली रोड कैंट, फूलबाग कॉलोनी, शास्त्रीनगर, तक्षशिला कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, मवाना रोड गंगानगर, रोहटा, पल्लवपुरम, शिवाजी रोड, गंज बाजार, जेल चुंगी, गांधीनगर, मुंडाली, रोशनपुर और जवाहर क्वार्टर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले सात मरीज रोशनपुर के रहने वाले हैं। नए मरीजों में तीन और सात साल की बच्ची समेत 15 महिला वर्ग से और 22 पुरुष वर्ग से हैं। 14 नए केस हैं। बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। 16 की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है।

मुजफ्फरनगर: पुलिसकर्मी और बंदी भी निकले कोरोना संक्रमित   
मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जो चिंता की बात है। सोमवार को 54 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड भी शामिल है। कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल के छह विचाराधीन बंदी भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा खालापार के दस लोग भी कोरोना पाजिटिव मिले हैं। देर रात पांच और अलग-अलग से संक्रमित केस मिले हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा 215 पर पहुंच गया है, जबकि सात मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक 601लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 278 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से 54 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पुलिस लाइन में बैरक में रहने वाले दो कांस्टेबल पॉजिटिव आए हैं, इनमें एक कोर्ट मोहर्रिर, एक कवाल में तैनात है। ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक होमगार्ड भी संक्रमित मिला है। कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल में बंद छह विचाराधीन बंदियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा मोरना में पांच, सुजडू में एक, मुझेड़ा में एक, भटौड़ा में एक, बुढ़ाना में एक, रोहाना में एक, चरथावल में एक, बघरा में एक, बंतीखेड़ा में एक, निराना में एक, शहर में इंदिरा कालोनी में एक, गांधी कालोनी में दो, लद्दावाला में एक, हनुमान चौक में एक, कृष्णापुरी में चार, नई मंडी में एक, रामलीला टिल्ला में छह लोग पॉजिटिव मिले है। सात मरीज ठीक होकर घर लौटे है। जनपद में अब एक्टिव केस 215 हो गए है। 

टिफिन पहुंचाने वाला भी संक्रमित
गांधी कालोनी में जो दो लोग पॉजिटिव आए है उनमें से एक खाने के टिफिन की सप्लाई करने वाला बताया गया है, जो रोजाना दर्जनों लोगों को खाने का टिफिन पहुंचाता था। उसके पॉजिटिव आने से उनके संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मचा है। 

कम निकल रहे मरीज
सैंपलों के हिसाब से कोरोना के मरीज काफी कम निकल रहे हैं। सोमवार को 1596 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 37 मरीज पॉजिटिव निकले। 718 सैंपल रिपोर्ट की जांच अभी बाकी है।

बागपत में आंगनबाड़ी और उसकी बेटी समेत 14 पॉजिटिव 
बागपत जिले में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बड़ौत क्षेत्र के दो लोगों की मौत मेरठ में हुई है। संक्रमण के जिले में अब कुल 532 मामले हो गए हैं। संक्रमित क्षेत्र में सर्वे और सैनिटाइज अभियान चलाया।

नई बस्ती निवासी एक ही परिवार के एक बच्चे समेत चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक महिला उसके दो पुत्र और एक महिला का पौत्र शामिल हैं। इसके अलावा मोहल्ला अहिरान में रहने वाली एक आंगनबाड़ी और उसकी पुत्री पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

बिजनौर: वरिष्ठ अधिकारी सहित 18 और निकले कोरोना संक्रमित
जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित 18 और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। सोमवार को पॉजिटिव आए मरीजों में अफजलगढ़ क्षेत्र के आठ, बिजनौर के सात और एक हल्दौर थाने के एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जनपद में सबसे पहला कोरोना संक्रमित केस 13 अप्रैल को स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवा नवादा में मिला था। वह दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल होकर सात अप्रैल को अपने गांव लौटा था।

इसके बाद से लेकर अब तक जिले में कुल 540 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। इनमें से छह लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है, जबकि बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर 384 लोगों ने कोरोना को पराजित किया है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 150 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed