फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus in meerut: Corona patients in Meerut cross hundred in a day, four died

मेरठ में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा एक दिन में 100 के पार, चार की मौत, चिंता बढ़ी

Sun, 30 Aug 2020 11:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Aug 2020 11:45 PM IST
सार

  • कोरोना से चार की मौत, 115 नए मरीज मिलने से चिंता बढ़ी
  • संक्रमितों की संख्या पांच माह में पहली बार अब तक की सबसे ज्यादा

विज्ञापन
coronavirus in meerut: Corona patients in Meerut cross hundred in a day, four died
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पांच माह में पहली बार सौ के पार हुआ है। यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। सैंपल के हिसाब से प्रतिशत भी बढ़ा है। रविवार को 4.7 प्रतिशत मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य के अनुसार कोरोना संक्रमण से रविवार को सरधना निवासी 74 वर्षीय कासिम खान, कायस्थ बड्ढा किठौर निवासी 58 वर्षीय शाहजहां, इंदिरानगर ब्रह्मपुरी निवासी 50 वर्षीय गिरधारी लाल और बरहमपुर बिजनौर निवासी 59 वर्षीय शमशाद अमीर की मौत हो गई। इनमें से तीन की मौत मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत दो डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, शिक्षक, कारोबारी, घरेलू महिलाएं और छात्र शामिल हैं। इनमें 5 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के मरीज हैं। नए मरीजों में 53 महिलाएं हैं और 49 नए केस हैं।

ये मरीज खरखौदा, रामराज हस्तिनापुर, किनानगर, ज्वालापुरी, शास्त्रीनगर, लालकुर्ती, सुभारती कैंपस, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, ब्रह्मपुरी, शास्त्रीनगर, स्वामीपाड़ा, लल्लापुरा के हैं। इनके अलावा थापर नगर, गंगानगर, तहसील, शास्त्रीनगर, जेल चुंगी, जाकिर कॉलोनी, शताब्दी नगर, न्यू किशनपुरा, फाजलपुर, कैलाशपुरी, बेगमबाग, सकौती दौराला, बागपत रोड, सदर, ईदगाह कॉलोनी और माछरा के रहने वाले हैं।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 3938 हो गई है। 116 मरीजों की मौत हो चुकी है। 788 का इलाज चल रहा है। अब तक 3034 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 8 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे 114 मरीजों की भी छुट्टी हो चुकी है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed