फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona virus update news: more than thirty new positive found in meerut, another death in covid-19 ward

मेरठ में एक ही परिवार के दस लोगों समेत कोरोना के 39 नए संक्रमित मिले, 874 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 25 Jun 2020 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jun 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
corona virus update news: more than thirty new positive found in meerut, another death in covid-19 ward
coronavirus - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शहर में आज 39 नए संक्रमित मिले हैं। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पाॅजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


मेरठ में गुरुवार को एक ही दिन में कोरोना संक्रमित 39 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, 22 जून को पॉजिटिव पाए गए 85 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। पॉजिटिव मरीजों में ब्रह्मपुरी में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा आरजी डिग्री कॉलेज की लेक्चरर, जानी थाने का होमगार्ड, सरधना निवासी एक युवक नोएडा की मोबाइल कंपनी में सर्विस करता है, जो संक्रमित निकला है। मेरठ में अब तक 874 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 65 लोगों की मौत हो चुकी है। 547 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 262 हैं। मेरठ मेडिकल के कोविड-वार्ड से आज 9 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आई रिपोर्ट में सुभारती अस्पताल के होमगार्ड समेत 9 गृहणियां, सात छात्र, ब्रहम्पुरी के अकाउंटेट, मेडिकल स्टोर संचालक, सिवाया का फोटोग्राफर, कारपेंटर के परिवार के दस लोग व काॅलेज के प्रवक्ता, मोबाइल कंपनी का कर्मचारी, कारोबारी शामिल हैं।

सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना का कहर
सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर जहां नगर निगम दफ्तर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है, वहीं जानी थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक खलबली मची रही। आठ दिन में दूसरी बार एसएसपी ऑफिस कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया। 

संक्रमण से जूझती फोर्स
अब तक जिले में 58 पुलिसकर्मी और इन पुलिसकर्मियों के परिवार के 10 सदस्य कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, नौचंदी, सरधना, जानी, कंकरखेड़ा, मुंडाली, भावनपुर थाना कोरोना की चपेट में आ चुका है।

इसके अलावा छठी वाहिनी पीएसी, पुलिस लाइन, ट्रैफिक कार्यालय की सभी पांचों शाखाएं और एसएसपी ऑफिस तक संक्रमण पहुंच चुका है। 180 पुलिसकर्मी और पीएसी की एक कंपनी तक को क्वारंटीन हो पड़ा। लिसाड़ी गेट थाने के एक दरोगा की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed