{"_id":"5e920c058ebc3e7686485f2e","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-nine-patients-of-corona-have-healthy-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: मेरठ में नौ मरीज ठीक होकर घर लौटे, ये हैं कोरोना वायरस से जीतने का मंत्र...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: मेरठ में नौ मरीज ठीक होकर घर लौटे, ये हैं कोरोना वायरस से जीतने का मंत्र...
Sun, 12 Apr 2020 12:17 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:17 AM IST
सार
- एहतियात, हौसला और धैर्य... कोरोना को हराने के मूलमंत्र।
- मेरठ में क्राकरी कारोबारी समेत नौ लोगों ने कोरोना को मात दी।
- सभी मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन
ठीक हुए मरीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एहतियात, हौसला और धैर्य... ये हैं कोरोना को हराने के मूलमंत्र। कोरोना से एहतियात जरूरी है लेकिन अगर संक्रमण हो ही जाए तो इसे हराना मुश्किल भी नहीं। इसी मंत्र से कोरोना के संक्रमण को मेरठ में छह महिलाओं समेत नौ लोगों ने मात दी है। इनमें अमरावती महाराष्ट्र से आए क्रॉकरी कारोबारी, उसकी पत्नी और शास्त्रीनगर सेक्टर 13 में रहने वाले उनके छह रिश्तेदारों और हरनामदास रोड की रहने वाली मेडिकल की छात्रा को शनिवार को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना को मात देने वाले क्रॉकरी कारोबारी के साले राहत ने बताया कि अब से 14 दिन पहले जब मुझे और परिवार के लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई तो समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो गया। इससे कैसे निबटेंगे, क्या होगा। तमाम सवाल थे। पूरा परिवार ही चपेट में था। लेकिन इस लड़ाई को जीतना था और जीते भी। इसके लिए एहतियात और हौसला बहुत जरूरी है। डॉक्टरों की हिदायतों पर अमल किया। मजबूत हौसला रखा और जीत गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना वारियर्स: कोरोना को ऐसे दी मात, 17 दिन बाद ठीक होकर लौटा घर, लोगों को दिया ये संदेश
विज्ञापन
बता दें कि फिलीपींस से आई हरनामदास रोड की रहने वाली मेडिकल छात्रा कादंबरी ने भी लोगों से यही कहा कि इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। डर और तनाव को खुद पर हावी न होने देने के कारण ही बीमारी को मात देने में कामयाबी मिली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/