फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, five corona positive case found in many district of West UP

Corona Virus Update: पश्चिमी यूपी में पांच जमाती समेत छह मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Fri, 03 Apr 2020 08:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Apr 2020 08:45 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में शुक्रवार को पांच जमाती समेत छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, five corona positive case found in many district of West UP
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिमी यूपी में शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में शामली के तीन, सहारनपुर और बागपत में एक- एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह सभी जमाती है और इनमें दो बांग्लादेश और एक नेपाल का रहने वाला है। मेरठ में एक और युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले खुर्जा के क्राकरी कारोबारी की रिश्तेदार है। 

विज्ञापन


सहारनपुर में जो कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह आसाम का रहने वाला है और लॉकडाउन से पहले गांव दुमझेड़ा में आई 11 लोगों की जमात में शामिल था। शामली डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिन तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें दो बांग्लादेशी और एक आसाम का रहने वाला है। 
विज्ञापन


वहीं बागपत में मिला कोरोना पॉजिटिव नेपाल का रहने वाला जमाती है। नए केस मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। सहारनपुर में भी प्रशासन सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन मरकज से पश्चिमी यूपी में पहुंचे नौ हजार जमाती, तलाश में जुटी पुलिस, अब तक इतने मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को मेरठ मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में 84 सैंपल की जांच हुई। इनमें छह पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा 78 की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।

बृहस्पतिवार को मेरठ के कुल 31 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें चार पॉजिटिव केस मिले थे। मेरठ में अब तक 219 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 194 की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 25 केस पॉजिटिव मिले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed