कोरोना का संकट, छिपे मिले 85 जमाती, मेरठ से आठ गए थे मरकज, एक लौटा, किया आइसोलेट
मेरठ में मंगलवार को 85 जमाती छिपे मिले। एक मरकज से मेरठ आया था। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से समूचा देश लड़ रहा है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग खुद को छिपा कर अन्य लोगों को संकट में डाल रहे हैं। मंगलवार को ऐसे तीन मामलों में 85 जमाती छिपे मिले। परतापुर के काशी गांव के एक घर में 14, भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर, रुकनपुर और औरंगाबाद की मस्जिदों में 28 जमाती तो मवाना की तीन मस्जिदों में 43 जमाती पुलिस को छिपे मिले। ये सभी जमाती सऊदी अरब, नेपाल, आसाम, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, फरीदाबाद और दिल्ली के हैं। इनमें से एक जमाती जामिया दिल्ली में हुए झगड़े में शामिल बताया गया। इनके सैंपल लेने के बाद इन्हें इन्हीं गांव में आइसोलेट किया गया है।
मेरठ से आठ जमाती गए थे मरकज, एक लौटा
कोरोना के 19 संक्रमित मरीजों से पहले ही मेरठ में खौफ व्याप्त है। ऐसे में दिल्ली मरकज गए मेरठ के किठौर, परीक्षितगढ़ और सरधना के आठ लोगों ने परेशानी बढ़ा दी। इनमें से सात अभी दिल्ली में हैं। सरधना का एक जमाती लौटा है, जिसे आइसोलेट किया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: मस्जिद में विदेशी जमातियों का जमावड़ा, सोता रहा सिस्टम, अब सवालों के घेरे में पुलिस
जारी सूची के अनुसार मेरठ से रिहान, शहजाद, बुंदू, रशीद, अजीज, बाबर, शकील और आकिब गए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेरठ से आठ लोगों के जमात में जाने की बात कही है। जो जमाती लौटा है, वह आइसोलेशन में है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/