{"_id":"5e919ad78ebc3e6fbc283249","slug":"corona-virus-confirmed-in-sixty-years-old-elderly-in-saharanpur-attended-jamat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में 60 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना वायरस की पुष्टि, दस साथियों के साथ जमात में हुआ था शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में 60 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना वायरस की पुष्टि, दस साथियों के साथ जमात में हुआ था शामिल
Sat, 11 Apr 2020 03:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 11 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में शनिवार को चिलकाना में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जनपद में अब तक पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई है। बताया गया कि 60 वर्षीय यह बुजुर्ग अपने दस साथियों के साथ जमात में शामिल हुआ था। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग के परिवार के कई सदस्यों को क्वारंटीन कराया है। वहीं इस पूरे इलाके को सील करने की तैयारी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ बीएस सोढ़ी ने बताया गया कि चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हुसैन निवासी एक बुजुर्ग कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 1 अप्रैल को जमात के साथ वापस लौटा था। चार अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने चार अप्रैल को इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
विज्ञापन
शनिवार को जनपद से करीब 43 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई जिनमें एक केस पॉजिटिव केस आया है। जिलाधिकार अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी चिलकाना पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मेरठ में 869 जमाती या उनसे जुड़े निगरानी में हैं, इनमें 321 निजामुद्दीन से आए हुए हैं। एक महिला समेत 23 पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से तीन लोग जमातियों के संपर्क में आने वाले हैं।
जमातियों को सुभारती, जैन कॉलेज सरधना, एपीएस कॉलेज, शेल्टर होम परतापुर, पीएचसी, सलमानी मस्जिद खिवाई, अक्सा मस्जिद खिवाई, पचपेड़ा भावनपुर, हमजा मस्जिद हर्रा, नूर मस्जिद हर्रा, मकई मस्जिद हर्रा, अशरफी मस्जिद हर्रा, मैना पूठी में, फातिमा मस्जिद खिवाई,जली कोठी की तीन मस्जिद और श्रीराम इंटर कॉलेज दौराला, परीक्षितगढ़, मुंडाली में क्वारन्टीन किया गया है। इनके अलावा अन्य जमातियों की तलाश जारी है।